ताज़ा खबरें

Fact Check: मुंबई में पुल हादसे का वीडियो है AI-Generated

Fact Check: AI-Generated है यह मुंबई ब्रिज हादसे का वीडियो, भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पुल ढहता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो को मुंबई ब्रिज हादसा बताकर शेयर किया जा रहा है. चलिए जानते हैं आखिर इस वीडियो में कितनी सच्चाई है.

Facebook पर यूजर ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “मुंबई ब्रिज हादसा”. यह वीडियो जून 26, 2025 को पोस्ट किया गया है.

 

फैक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो AI Generated है जिसें भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है

 

हमने इस वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए इसकी बारीकी से जांच की, जिसके बाद हमें इस वीडियो में कई विसंगतियां मिलीं. ब्रिज के गिरने के दौरान वहा खड़े आदमी का एक्शन अस्वाभाविक लगता है. वहीं जब ब्रिज गर रहा है तब ब्रिज की बाहरी कंक्रीट का गिरना अप्राकृतिक है- ऐसी दृश्य विसंगतियां अक्सर AI Generated चीजों में देखी जाती है. जिसके बाद हमें यह शक हुआ कि यह वीडियो AI Generated है.

हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए इस वीडियो को फ्रेम दर फ्रेम तोड़ा और हमने गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया, जिसके बाद हमें Instagram के “the.worldai” नामक चैनल पर एक वीडियो मिला जो कि अप्रैल 2025 को पोस्ट किया गया था. वीडियो को शेयर कर के लिखा गया था, “Aftermath of the earthquake… The Bridges held, but how long can they last” पोस्ट पर नजर डालें तो इसमें #ai हैशटेग था.

हालांकि हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए और इस वीडियो की सच्चाई को पुख्ता करने के लिए AI Detection Tool का भी इस्तेमाल किया, जिससे हमें पता चला कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाए जाने की 85% संभावना है. इसके और अन्य सहायक साक्ष्यों के आधार पर, हमने यह पुष्टि की कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. इसमें कोई सत्यता नहीं है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button