फैक्ट चेक: भाजपा ने राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को पद से नहीं हटाया, फर्जी पोस्ट हुआ वायरल

फैक्ट चेक: भाजपा ने राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को पद से नहीं हटाया, फर्जी पोस्ट हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा। पोस्ट में एक अखबार की खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा को उनके पद से निष्कासित कर दिया है। पोस्ट में शेयर की गयी अखबार की खबर में यह दावा किया गया था कि राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को रशियन महिला के साथ होटल में दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था , जिसके बाद भाजपा ने सख्त कार्रवाई करते हुए उपमुख्यमंत्री पद से हटाया।

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल पोस्ट की खबर फर्जी है।
राजस्थान के डिप्टी सीएम को पद से हटाए जाने की खबर की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर पड़ताल की। सबसे पहले हमने वायरल कुछ संबंधित कीवर्ड्स के माध्यम से गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल पोस्ट की खबर से संबंधित Hindustan times की वेबसाइट पर अक्टूबर 06, 2024 को प्रकाशित एक लेख में मिला।

लेख के मुताबिक कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत से लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा पर आरोप लगाए हैं कि राजस्थान के डिप्टी सीएम दिल्ली के एक होटल में एक फॉरेन महिला के साथ पकड़े गए हैं। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें पद से हटा दिया गया था।
लेख में आगे जानकारी दी गयी है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा खुलकर ने प्रेमचंद बैरवा को पद से हटाने की खबरों को फर्जी बताया है। लेख में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम के पद से हटाने के फर्जी खबरें भी वायरल हो रही है।
उपरोक्त मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें भाजपा नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा द्वारा एक ट्वीट मिला। जहां उन्होंने डॉ. प्रेमचंद बैरवा को लेकर वायरल हो सोशल मीडिया की खबरों को फर्जी बताया है।
निरंतर जनसेवा कर रहे उपमुख्यमंत्री श्री @DrPremBairwa जी के विषय में सफेद झूठ बोलकर अफवाह फैला रहे हैं।ऐसा करने वाले समाज और प्रदेश की राजनीति को दूषित कर रहे हैं।मैं ऐसी निंदित व कुत्सित राजनीति करने वालों की भर्त्सना करता हूं।
ये भूता: विघ्नकर्तारस्ते नश्यन्तु शिवाज्ञया।
— Dr. Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) October 5, 2024
डिप्टी सीएम को पद से हटाए जाने की खबर की पूर्णतः पुष्टि के लिए हमने डॉ प्रेमचंद बैरवा के एक्स हैंडल और राजस्थान सरकार की वेबसाइट पर भी खंगाला। जहां दोनों ही जगहों पर हमें उनके पद से हटाए जाने को लेकर कोई भी जानकारी नहीं मिली।
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को पद से हटाएं जानें की खबर फर्जी है।





