फैक्ट चेक: सड़क पर मनचले द्वारा युवती से छेड़छाड़ का यह वीडियो असली घटना का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: सड़क पर मनचले द्वारा युवती से छेड़छाड़ का यह वीडियो असली घटना का नहीं, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक सवार एक युवक को एक राह चलती युवती से सड़क पर दिन-दहाड़े छेड़छाड़ करते हुए देखा जा सकता है। साथ देखा जा सकता जब छेड़छाड़ करने वाले युवक को एक दूसरा शख्स, जो इस वीडियो को पीछे से बना रहा होता, छेड़छाड़ करने से रोकता है तो वह उसे हूल देते हुए नजर आता है कि वह चेयरमैन का बेटा है।
इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली की किसी एक कॉलोनी की घटना है जहां एक नेता का बेटा ऐसे खुलेआम एक युवती से छेड़छानी कर रहा है।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा कि मेरा बाप अध्यक्ष है, “मै जिस लड़की को चाहूँ उस लड़की को छेड़ूँगा, वीडियो देखकर आपकी आँखे दंग रह जाएंगी, दिनदहाड़े लड़की से बदसलूकी करने के बाद, इस लड़के के तेवर देखिये, न कोई डर न कोई खौफ, वीडियो दिल्ली NCR की किसी कॉलोनी का बताया जा रहा,इतना share करें कि ये जानवर गिरफ्तार हो”

फेसबुक पोस्ट के आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो असली घटना पर आधारित नहीं है
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो कुछ मिनट तक देखने पर हमें एक डिस्क्लेमर की झलक देखने को मिली। इससे हमें शक हुआ कि वायरल वीडियो असली घटना का नहीं है।

इसलिए वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। इस दौरान हमने सबसे पहले वीडियो को कुछ की फ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो AmanBeniwal नामक यूट्यूब चैनल पर मिला, जिसे जून 04, 2024 को अपलोड किया गया था।
उपरोक्त यूट्यूब पर प्राप्त वीडियो कुल 6 मिनट 55 सेकंड का है। प्राप्त वीडियो को करीब 57 सेकेंड तक देखें पर एक डिस्क्लेमर दिखाई दिया। यहाँ स्पष्ट रूप से बताया गया है कि यह वीडियो मनोरंजन के उद्देश से बनाया गया है।
इसके बाद हमने यूट्यूब पर प्राप्त अमन बेनीवाल के चैनल को भी खंगाला। इस दौरान हमने जाना कि चैनल पर इसी प्रकार के कई और स्क्रिप्टेड वीडियो मिले।

पड़ताल की दौरान हमने जाना कि वायरल वीडियो असली घटना का नहीं बल्कि स्क्रिप्टेड है। जिसे सच मान कर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।





