फैक्ट चेक: RSS प्रमुख मोहन भागवत का AIIO प्रमुख के साथ का यह वीडियो है पुराना, गलत दावे के साथ हुआ वायरल

फैक्ट चेक: RSS प्रमुख मोहन भागवत का AIIO प्रमुख के साथ का यह वीडियो है पुराना, गलत दावे के साथ हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें RSS प्रमुख मोहन भागवत कुछ समुदाय विशेष के लोगों के लोगों के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मोहन भागवत मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों को माला पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि साल 2024 के लोकसभा चुनावों में सीटों में आयी गिरावट के चलते RSS प्रमुख अब समुदाय विशेष के लोगों से मिल रहे हैं।
फेसबुक पर वायरल वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘लोकसभा चुनाव परिणाम के एक झटके ने आरएसएस की नींव हिला दी और उसे विचारधारा से अलग थलग कर दिया हैं।’

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक .
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2023 के दौरान का है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की पड़ताल के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। उपरोक्त Linkedin पोस्ट में मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो Baravi Channel नामक यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे दिसंबर 31, 2023 को अपलोड किया गया था।
खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो से मेल खाती कुछ तस्वीरें Linkedin के डॉ इमाम उमेर अहमद इलियासी द्वारा किए गए पोस्ट में मिली। जिसे करीब एक साल पहले पोस्ट किया गया था। पोस्ट के मुताबिक वायरल तस्वीर डॉ इमाम उम्र अहमद इल्यासी के बेटे फ़ैज़ान मुनियेर के रिसेप्शन सेरेमनी की है, जो जुलाई 08, 2023 को नई दिल्ली के जनपथ में वेस्टर्न कोर्ट में हुई थी।

पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2023 के दौरान का है, जिसे मौजूदा दिनों में भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।





