फैक्ट चेक: रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ खुलेआम छेड़खानी कर रहे RPF कर्मी का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ खुलेआम छेड़खानी कर रहे RPF कर्मी का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है जिसमें एक रेलवे स्टेशन का है जहां एक पुलिस कर्मी को रेलवे स्टेशन पर आम एक महिला से छेड़खानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “यदि एक पुलिस अधिकारी एक व्यस्त रेलवे स्टेशन पर दिन के उजाले में एक महिला के साथ लापरवाही से छेड़छाड़ कर सकते है, तो हम औसत भारतीयों से अलग तरीके से व्यवहार करने की उम्मीद कैसे कर सकते है?”
फेसबुक के कैप्शन में लिखा गया है कि “यदि एक पुलिस अधिकारी एक व्यस्त रेलवे स्टेशन पर दिन के उजाले में एक महिला के साथ लापरवाही से छेड़छाड़ कर सकते है, तो हम औसत भारतीयों से अलग तरीके से व्यवहार करने की उम्मीद कैसे कर सकते है?”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि पुराना है, जिसे मौजूदा दिनों का बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल की। सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो हमें TimesofIndia की वेबसाइट पर मिला। जिसे जून 20, 2018 को अपलोड किया गया था।

उपरोक्त प्राप्त लेख से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2018 के दौरान का है। जब मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन पर एक कांस्टेबल ने एक महिला के साथ छेड़खानी की थी। बाद में RPF कांस्टेबल को इस घिनौने कृत के लिए ससपेंड कर दिया गया था।
उपरोक्त प्राप्त जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो ABP न्यूज़ की वेबसाइट पर जून 21, 2018 की वेबसाइट पर मिला।

उपरोक्त प्राप्त लेख के मुताबिक वायरल वीडियो में छेड़खानी करते RPF कर्मी की पहचान राजेश जांगिड़ के नाम से हुई है। जिसे कल्याण स्टेशन में महिला से छेड़खानी करने के जुर्म में ससपेंड कर दिया गया था।
पड़ताल के दौरान हमें मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों की घटना का नहीं बल्कि साल 2018 के दौरान हुई घटना का है। जिसे हालिया दिनों में शेयर किया जा रहा है।





