NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: फ्लाइट में राहुल गांधी के सामने रोते हुए अपनी बात बोलती महिला का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: फ्लाइट में राहुल गांधी के सामने रोते हुए अपनी बात बोलती महिला का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने रोते- चीखते चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो एक फ्लाइट में बनाया गया है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है विदेश में रह रहे कश्मीरी पंडितों ने एक हवाई जहाज में राहुल गांधी की विदेश यात्रा के दौरान उन्हें घेर लिया और उनसे कश्मीर के मामलों को लेकर सवाल किए।

फेसबुक पर वायरल वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया कि “विदेश में रह रहे कश्मीरी पंडितों ने हवाई जहाज में यात्रा के दौरान Rahul Gandhi को घेर कर सवाल पूछे कि वो कश्मीर के मामलों पर मोदी का विरोध क्यों करते हैं..? इसका कोई जवाब राहुल गांधी नहीं दे पाया, राष्ट्रीय मीडिया शायद ही ये न्यूज़ दिखा पाए”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो न ही विदेश का है और न ही वर्तमान का है

वायरल वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई, जिसके बाद हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो Arun kumar Singh नाम के एक एक्स यूज़र की प्रोफाइल पर मिला। जिसे अगस्त 24, 2019 को अपलोड किया गया था।

उपरोक्त प्राप्त एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में दी गयी जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो वाली घटना साल 2019 के दौरान की है, जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी श्रीनगर से वापस लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें Dainik Bhaskar की वेबसाइट पर करीब पांच साल पहले छपे एक लेख में वायरल वीडियो से मेल खाता एक कीफ्रेम मिला।

 

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी साल 2019 के दौरान आठ दलों के 11 विपक्षी नेताओं के साथ श्रीनगर पहुंचे थे। लेकिन यहां सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने सभी को दिल्ली लौटा दिया। इसी दौरान विमान में एक कश्मीरी महिला राहुल से मिली और उसने अपना दर्द बयां किया। महिला ने कहा कि बच्चे स्कूल से नहीं जा पा रहे हैं। अगर वे घर से निकलते हैं, तो उनको पकड़ लिया जाता है।

बता दें कि लेख के मुताबिक यह वीडियो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को शेयर किया। विमान में महिला ने राहुल से कहा, ‘‘हम देख नहीं पाते हैं। छोटे-छोटे बच्चे हैं 10 साल के। वे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वे एक दूसरे को ढूंढने के लिए घर से निकले हैं, तो उनको पकड़ लेते हैं। मेरा भाई दिल का मरीज है। वह अपने बच्चों को ढूंढने के लिए निकला था। उसे पकड़ लिया और 10 दिन तक उसका कुछ पता नहीं चला। हम हर तरीके से परेशान हैं।’’

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2019, इसके साथ ही यह वीडियो उस दौरान का है जब राहुल गांधी साल 2019 के दौरान श्रीनगर से दिल्ली से वापस से लौट रहे हैं।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

5 Comments

  1. You’re so awesome! I don’t believe I have read a single thing like that before. So great to find someone with some original thoughts on this topic. Really.. thank you for starting this up. This website is something that is needed on the internet, someone with a little originality!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button