फैक्ट चेक: पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए बीजेपी नेता उमा भारती का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं

सोशल मीडिया पर भाजपा नेता उमा भारती का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रही हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उमा भारती ने पीएम मोदी के खिलाफ हाल में ऐसा बयान दिया है।
फेसबुक के वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “मोदी का विनाश का एजेंडा” है।

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमे इसके पुराने होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने पड़ताल की सबसे पहले एबीपी न्यूज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो मिला जिसे अप्रैल 17, 2014 को अपलोड किया गया था।
प्राप्त वीडियो में न्यूज एंकर को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “कांग्रेस ने उमा भारती का एक पुराना वीडियो जारी किया है, जिसमें वह नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रही है।”
उपरोक्त प्राप्त वीडियो के मुताबिक वायरल हालिया दिनों की नहीं बल्कि कई साल पुराना है, इसकी पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो टाइम्स नाउ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे अप्रैल 18, 2024 को अपलोड किया गया था।
प्राप्त वीडियो में एंकर द्वारा जानकारी दी जा रही के मुताबिक “कांग्रेस ने एक तीन साल पुरानी वीडियो क्लिप जारी की है, जिसमें बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने पार्टी के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को कथित रूप से विनाश का एजेंट बताया था और उनके गुजरात विकास के दावे को ‘पाखंड’ कहा था। एंकर ने जानकारी दी कि उमा भारती उस समय भाजपा से अलग हो गई थीं और भारतीय जनशक्ति पार्टी की अध्यक्ष थीं।”
इसके साथ ही प्राप्त वीडियो में उमा भारती की सफाई का भी एक वीडियो अपलोड किया गया था, जिसमें उन्होंने खुद बताया कि वीडियो साल 2007 का है।
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2007 के दौरान का है जब उमा भारती भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा नहीं थी।





