Fact Check: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल

बिहार में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चल रही ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारी भीड़ दिखाई दे रही है. वीडियो शेयर करने वालों का दावा है कि यह भारी भीड़ राहुल गांधी को देखने आई थी. चलिए पता लगाते हैं कि आखिर इस वीडियो के पीछे कितनी सच्चाई है

Facebook पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “राहुल गांधी को देखने के लिए उमड़ा जन सैलाब…”, यह वीडियो अगस्त 20, 2025 को पोस्ट किया गया है.
फैक्ट चैक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो AI Generated है
सबसे पहले, हमने यह जानने के लिए कि क्या वाकई यह वीडियो बिहार में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चल रही ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान का है. हमने वीडियो को कई स्क्रीनशॉट में विभाजित किया और फिर गूगल रिवर्स इमेज चलाया. जिसके बाद हमें एक वायरल वीडियो मिली जो दिसंबर 16, 2022 को पोस्ट की गई थी.
- वीडियो Gandhi tiraya dausa नाम से यूट्यूब पर D.J.AJMERA नामक चैनल पर दिसंबर 16, 2022 को पोस्ट की गई थी.

- इसके अलावा हमें यूट्यूब पर एक और वीडियो मिली जिसे @CHETANMEENA1 नामक चैनल पर पोस्ट किया गया था. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “राहुल गांधी सचिन पायलट दोसा में जोरदार स्वागत रैली”

- इसके अलावा हमें Facebook पर भी एक पोस्ट मिला जिसमें इस वीडियो के कैप्शन में Dausa लिखा था
इनके अलावा हमने यह जांचने के लिए कि क्या 2022 में दौसा में भारत जोड़ो यात्रा रैली निकाली गई थी, इस तिथि के आसपास की समाचार रिपोर्टों की तलाश की और इंडिया टीवी, इंडिया टुडे द्वारा करवरेज हमारे हाथ लगे.
साथ ही हमें X पर भी कुछ न्यूज और वीडियो मिले जो इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि यह वीडियो और खबर दिसंबर 2022 को दौसा में भारत जोड़ो यात्रा रैली की हैं.
निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि राजस्थान में राहुल गांधी की 2022 की भारत जोड़ो यात्रा का एक पुराना वीडियो, बिहार में उनकी वोट अधिकार यात्रा के हालिया कार्यक्रम के रूप में गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है.






