NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए नीतीश कुमार का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं

फैक्ट चेक: तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए नीतीश कुमार का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं 

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से साझा किया जा रहा है जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सभा के दौरान RJD नेता तेजस्वी यादव की सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में नीतीश कहते है कि “तेजस्वी जी आगे काम को करते रहेंगे और करवाते रहेंगे… जो कुछ भी बाकी होगा उसे तेजस्वी जी कराएंगे कोई दिक्कत नहीं होगा…”

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “अब तो नीतीश कुमार ने भी कह दिया, “तेजस्वी आगे सारा काम करवाएँगे, कोई दिक्कत नहीं होगी!”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक: 

 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है।

 

वायरल वीडियो हमें देखने में पुराना लगा इसलिए सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया। लेकिन खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो के संबंध में कोइ वीडियो नहीं मिला।

गौरतलब है कि JDU नेता व बिहार सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर भी कुछ दिन सरकार का संचालन किया था, इस दौरान रजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम का जिम्मा भी संभाला था।

इसी जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो ZeeNews के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे दिसंबर 13, 2022 को अपलोड किया गया था। यहाँ नीतीश कुमार को यह कहते सुना जा सकता है कि “जितना संभव था हम सेवा किए… अब हमारा एक बात मानिए… बाकि जो भी काम होगा उसे तेजस्वी जी पूरा करते रहेंगे और करवाते रहेंगे.”

बताते चले कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन के साथ सरकार बनाई थी और बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी।

हालांकि, अगस्त 2022 में नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाई। जिसके बाद नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री बने और तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

इसी दौरान नीतीश कुमार जब महागठबंधन का हिस्सा थे और राजद के साथ मिलकर सरकार चला रहे थे। तो साल 2022-23 के दौरान यह चर्चा ज़ोरों पर थी कि नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी बना सकते हैं। लेकिन, जनवरी 2024 में नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ नाता तोड़कर दोबारा से बीजेपी के साथ सरकार बनाई और बिहार के मुख्यमंत्री बने।

Zee News के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिले वीडियो यह साफ़ हो गया कि वायरल वीडियो हालिया दिनी का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान का है जब नीतीश कुमार ने बिहार में महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार चलाई थी।

Show More
Back to top button