NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: 9 साल पुराना है BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी का यह वीडियो, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: 9 साल पुराना है BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी का यह वीडियो, जानें पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है, जहां भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी  ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बारे में बताते हुए कहा कि ‘1963 से 9168 तक सोनिया गांधी एक वैश्या का काम करती थी’। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर इस मामले में कांग्रेस पर शांत रहने का आरोप लगाया जा रहा है।

इसी वीडियो को फेसबुक पर शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, सोनिया गांधी वेश्या है लेकिन किसी कांग्रेसी चमचे ने इसका विरोध नहीं किया और न ही स्वामी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया बहुत ही आश्चर्य कि बात है कांग्रेस कि चुप्पी संदेहास्पद है” 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल के दौरान हमने पाया कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि नौ साल पुराना है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो यूट्यूब पर the Lallantop नामक यूट्यूब चैनल पर दिसंबर 10, 2017 को अपलोड किए गए एक वीडियो में मिला।

 

लल्लनटॉप के यूट्यूब चैनल पर प्राप्त इस वीडियो में एंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी का यह वीडियो साल 2014 का है, जहां वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। एंकर ने बताया कि स्वामी इससे पहले भी कई बार बड़े-बड़े मंचों सोनिया गांधी को लेकर टिपण्णी कर चुके हैं।

वायरल वीडियो पर उपरोक्त मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमने वायरल वीडियो क्लिप डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी नामक यूट्यूब चैनल पर मिली,जिसे अप्रैल 22, 2014 को अपलोड किया गया था।

 

हालांकि, प्राप्त यूट्यूब वीडियो पर वायरल वीडियो की कोई खास जानकारी नहीं दी गयी है। लेकिन यह साफ़ हो गया कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2014 के दौरान का है।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2014 के दौरान का है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के इस वायरल वीडियो का हालिया दिनों से कोई संबंध नहीं है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button