NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: आम जनता के पैरो पर गिरते हुए नेता की यह तस्वीर बिहार चुनावों से सम्बंधित नहीं, जानें पूरा सच

तस्वीर बिहार चुनावों फैक्ट चेक: आम जनता के पैरो पर गिरते हुए नेता की यह तस्वीर बिहार चुनावों से सम्बंधित नहीं, जानें पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से शेयर हो रही है, जिसमें एक राजनीतिक नेता को कुछ लोगों की भीड़ के बीच एक व्यक्ति के पैरों पर गिरते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बिहार चिनाव में नेता ऐसे वोट मांग रहे हैं।

इसी तस्वीर को फेसबुक पर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “बिहार चुनाव के नज़ारे,क्षेत्र में काम किया होता तो आज इतना लेटना/लोटना न पड़ता।”  

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल तस्वीर बिहार चुनाव से सम्बंधित नहीं है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर की सत्यता जानने के लिए हमने गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल तस्वीर फेसबुक के सिधाकुरा जनतासँग (जनताको आवाज) नामक अकाउंट में मिला। जिसे अक्टूबर 16, 2022 को अपलोड किया गया था। हालांकि यहाँ तस्वीर की कोई खास जानकारी नहीं दी गयी है, लेकिन प्राप्त पोस्ट से यह साफ़ हो गया वायरल तस्वीर पहले से ही इंटरनेट पर मौजूद है।

 

पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल तस्वीर फेसबुक के Raksha Santram Saroniya नामक पेज पर मिली, जिसे अक्टूबर 07, 2020 को अपलोड किया गया था। पोस्ट के कैप्शन में जानकारी दी गयी है कि मध्य प्रदेश में भाजपा के सदस्यों ने मण्डल सालोन बी के ग्राम भिटारी ,कमलापुरी, काशीपुर, उड़ीना गोंदन, इत्यादि ग्रामों में जनसंपर्क किया और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसभा संबोधन की जानकारी दी। इस पोस्ट में कई तस्वीरें साझा की गई थीं, जिनमें वायरल तस्वीर को भी बखूबी देखा जा सकता है।

 

 

खोज के दौरान हमें वायरल तस्वीर humsamvet.com नामक वेबसाइट पर अक्टूबर 11, 2020 को छपे लेख में भी मिली। यहाँ जानकारी दी गयी है कई वायरल तस्वीर मध्य प्रदेश के भांडेर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रक्षा सिरोनिया के पति संतराम सिरोनिया की है जो अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता से वोट मांग रहे थे।

 

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल तस्वीर हालिया बिहार चुनावों की नहीं बल्कि यह तस्वीर साल 2020 के दौरान की है जहां मध्य प्रदेश भांडेर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रक्षा सिरोनिया के पति संतराम सिरोनिया अपनी जनता के पैरों में गिर कर वोट मांग रहे थे।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking
Back to top button