NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: क्या वायरल वीडियो दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा का है? जाने पूरा सच

फैक्ट चेक: क्या वायरल वीडियो दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा का है? जाने पूरा सच

बीते रविवार यानी 29 मई को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोलीमार कर हत्या कर दी गयी थी, इसी के बाद से सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं ऐसे में एक वीडियो वायरल है, जहां भारी भीड़ को एकत्रित देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर यूज़र्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सिद्धू मूसेवाला के अंतिम यात्रा का है।

फेसबुक पर वायरल इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है,’80% जाटो को पता ही नही उन्होंने क्या खो दिया और वो कितना बडा स्टार था,’

 

फेसबुक का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो इंडियन आर्मी के शहीद जवान लोकेश कुमावत के अंतिम संस्कार का है।

वायरल वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। इसलिए क्या यह वायरल वीडियो वाकई दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के अंतिम यात्रा का है? इस बात का सच जानने के लिए हमने पड़ताल की। इस दौरान हमने सबसे पहले वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। जिसके बाद हमें वायरल वीडियो ‘हक़ की लड़ाई in’ नामक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो क्लिप का पूरा वीडियो मिला, जिसे दिसंबर 04,2020 को अपलोड किया गया था।

बता दें वीडियो के कैप्शन में जानकारी दी गयी है कि यह वीडियो शहीद जवान 22 वर्षीय लोकेश कुमावत पुत्र मुकेश कुमावत निवासी ग्राम मावता थाना कालूखेड़ा का है जो साल 2019 में सेना में भर्ती हुए थे।

उपरोक्त वीडियो के साथ प्राप्त जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। जिसके बाद हमें D.Bharat Namak यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो मिला, जिसे दिसंबर 03,2021 को अपलोड किया गया था। यहाँ भी जानकारी दी गयी है कि यह वीडियो सेना के शहीद जवान लोकेश कुमावत की अंतिम यात्रा का है।

प्राप्त वीडियो के कैप्शन में जानकारी दी गयी है कि,मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के मावता रहनेवाले लोकेश कुमावत मणिपुर में सेवाएं देते हुए शहीद हो गए आज शुक्रवार सैनिक सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई मावता गांव के बेटे की शहीद होने ख़बर को सुनकर जिले में शोक की लहर छा गई शहीद लोकेश कुमावत साल 2019 में उज्जैन से देशभक्ति का जज्बा लेकर आर्मी ज्वाइन की थी और साल 2020 में ट्रेनिंग हुई इसके बाद उन्हें इसी साल मणिपुर में पदस्थ किये गये थे। आज सुबह जब शहीद का पार्थिव शरीर को उनके गांव मावता लाया गया तो अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा हर कोई शहीद लोकेश कुमावत के अंतिम दर्शन करना चाहते थे।

 

पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिले तथ्यों से पता चला कि वायरल वीडियो दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा का नहीं बल्कि सेना के शहीद जवान लोकेश कुमावत का है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button