फैक्ट चेक: भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी की मृत्यु खबर से रोए थे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी की मृत्यु खबर से रोए थे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की प्रेस वार्ता का है। जहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया के समक्ष फफक-फफक कर रोते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा कि अश्विनी चौबे बिहार में मीडिया से बातचीत के दौरान किसानों की बात करते हुए फफक-फफक कर रोने लगे।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है कि, “बिहार: किसानों की बात करते हुए फफक-फफक कर रो पड़े केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, कहा- बहुत दुखी हूं* ” .

फैक्ट चेक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो को गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है।
वायरल वीडियो के साथ शेयर किए जा रहे दावे को पढ़ने पर हमें इसके भ्रामक होने की आशंका हुई। जिसके बाद सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया।
जिसके बाद हमें वायरल वीडियो से संबंधित ABP न्यूज़ की वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख मिला , जिसे वेबसाइट पर जनवरी 16, 2023 को छापा गया था।

लेख के मुताबिक बीते सोमवार को पटना में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें उन्होंने बक्सर की घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों व बिहार सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया था। इसी बीच उन्हें अपने मित्र व भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी की मौत की खबर मिली। जिस पर वह फुट-फुटकर मीडिया के सामने ही रोने लगे। इसी दौरान उन्होंने रोते हुए मीडिया से कहा कि मैं आज बहुत दुखी हूं…पहले से दुखी था… चार दिनों से भूखे-प्यासे उपवास स्थल पर किसानों की समस्या को लेकर बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी साथ दे रहे थे। मुझे अभी जानकारी मिली है कि उनकी मौत हो गई।
उपरोक्त प्राप्त लेख में मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजा। जिसके बाद हमें इस मामले पर दैनिक जागरण की वेबसाइट पर भी जनवरी 16, 2022 को प्रकाशित एक लेख मिला। यहाँ भी जानकारी दी गयी है कि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही केंद्रीय मंत्री चौबे को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य परशुराम चतुर्वेदी के निधन की खबर मिल गई। इसके बाद वह प्रेस वार्ता के दौरान ही फूट-फूटकर रोने लगे।

इसके साथ ही हमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की इस प्रेस वार्ता का पूरा वीडियो न्यूज़ 18 के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। यूट्यूब पर प्राप्त वीडियो में मंत्री अश्विनी चौबे को मीडिया के सामने भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी की मौत की खबर पर बात कर रोते हुए देखा जा सकता है।
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे किसानों की बात पर नहीं बल्कि अपने मित्र व भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी की मौत की खबर पर मीडिया के सामने फफक-फफक रोए थे।






cheap car insuranceIts like you read my mind! You appear to know so much about this
Highly engaging and informative article! A structured website delivering valuable knowledge Perfect for those who enjoy learning and staying informed NEET official website ,
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.