फैक्ट चेक: क्या बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र शास्त्री ने कोंग्रस के समर्थन में 121 किलोमीटर की पदयात्रा निकालने की घोषणा? जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: क्या बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र शास्त्री ने कोंग्रस के समर्थन में 121 किलोमीटर की पदयात्रा निकालने की घोषणा? जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक खबर का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इस खबर में जानकारी दी जा रही है कि बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस के समर्थन में 121 किलोमीटर पैदल यात्रा निकालेंगे। खबर में आगे बताया गया है कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ के प्रयासों के बाद यह संभव हो पाया है।
फेसबुक पर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा हुआ है कि, ‘कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं भावी मुख्यमंत्री Kamal Nath जी ने कुछ दिन पहले बागेश्वर धाम सरकार पहुचकर धीरेन्द्र शास्त्री जी से मुलाकात की थी…कांग्रेस के समर्थन में धीरेन्द्र_शास्त्री म. प्र. में करेगे 121 किलोमीटर पैदल यात्रा’

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक :
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल पोस्ट फर्जी है, बागेश्वर धाम वाले बाबा ने ऐसा कोई घोषण नहीं की।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने सबसे पहले वायरल खबर से संबंधित कुछ कीवर्ड्स को गूगल पर खोजना शुरू किया। लेकिन इस दौरान हमें इस संबंध में ऐसे कोई रिपोर्ट नहीं मिली। जहां बाबा धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा कांग्रेस के समर्थन में पदयात्रा निकालने की बात कही गयी हो।
इसके बाद हमने और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें सबसे पहले विदिशा से कांग्रेस विधायक द्वारा किया गया शशांक भार्गव का एक फेसबुक पोस्ट मिला। पोस्ट में उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार के कांग्रेस समर्थन में पदयात्रा वाली खबर भ्रामक हैं।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि “बागेश्वर धाम सरकार ने कांग्रेस का समर्थन किया ये भ्रामक खबर किसी न्यूज़ पेपर में प्रकाशित की गयी थी एवं किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उस खबर के साथ मेरा फोटो लगाकर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित किया है। पूज्य महाराजजी किसी भी राजनितिक दल का समर्थन नही करते I परमपूज्य गुरुदेव की एक ही अभिलाषा है श्रीराम नाम की महिमा पूरे विश्व तक पहुंचे। वे पूर्ण रूप से सनातन धर्म के प्रचार प्रसार एवं धर्म के प्रति जागरूकता के कार्यो के लिए प्रयासरत है I मैं ऐसी किसी भी भ्रामक खबर का पूर्ण रूप से खंडन करता हूँ I’

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजा जिसके बाद हमें बागेश्वर धाम सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इस मामले को लेकर एक ट्वीट मिला। जहां इस वायरल खबर का खंडन करते हुए फर्जी बताया है। पोस्ट में लिखा गया है कि,’यह खबर पूर्णतः ग़लत और भ्रामक है… पूज्य गुरुदेव बागेश्वर धाम सरकार ना किसी राजनीतिक पार्टी के पक्ष में हैं और ना रहेंगे.. गुरुदेव भगवान की सिर्फ एक ही पार्टी है “हनुमान जी की पार्टी” जिसका झंडा है “भगवा ध्वज”….ये ख़बर बागेश्वर धाम को बदनाम करने की साजिश है… ‘
यह खबर पूर्णतः ग़लत और भ्रामक है…
पूज्य गुरुदेव बागेश्वर धाम सरकार ना किसी राजनीतिक पार्टी के पक्ष में हैं और ना रहेंगे.. गुरुदेव भगवान की सिर्फ एक ही पार्टी है "हनुमान जी की पार्टी" जिसका झंडा है "भगवा ध्वज"….ये ख़बर बागेश्वर धाम को बदनाम करने की साजिश है… pic.twitter.com/dvQZWyGf1N— Bageshwar Dham Sarkar (Official) (@bageshwardham) March 3, 2023
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल खबर फर्जी है इसका कोई आधार नहीं है। कांग्रेस तथा बागेश्वर धाम सरकार ने खुद इस खबर को फर्जी बताया है।





