NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: अलीगढ़ की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के नाम से वायरल हुई

फैक्ट चेक: अलीगढ़ की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के नाम से वायरल हुई

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुरुष और महिला को स्कूटर पर सवार होकर पानी से भरी सड़क के किनारे नाले में गिरते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को इन दिनों फेसबुक पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के सागर जिले का है। फेसबुक पर उक्त वीडियो को शेयर कर लिखा गया है कि,’ सागर स्मार्ट सिटी में नगर निगम द्वारा गुप्त स्विमिंग पूल बनाए गए हैं, पूल का लुत्फ उठाते एक जोड़े को कैमरे में कैद कर लिया गया, धन्यवाद सागर नगर निगम ! नोट: चाहे कुछ भी हो जाए यह तकनीक देश से बाहर नहीं जानी चाहिए।’ 

 

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

उक्त वीडियो के साथ वायरल हो रहे दावे की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। वीडियो की जानकारी हांसिल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। जिसके बाद हमें अमर उजाला की वेबसाइट पर जून 19, 2022 को छपा एक लेख मिला। जहां जानकारी दी गयी है कि वायरल वीडियो की घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है।

लेख में जानकारी दी गयी है कि अलीगढ़ में मानसून की पहली बारिश से शहर की सड़कें पानी से लबालब भर गयी थी। इसी के चलते रामघाट रोड पर किशनपुर तिराहे के पास स्कूटी सवार सिपाही दंपती नाले में जा गिरे।

उपरोक्त मिले लेख में दी गयी जानकारी के मुताबिक यह वीडियो मध्य प्रदेश के सागर जिले का नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है। इसलिए इसकी पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। जिसके बाद हमें NDTV की वेबसाइट पर भी इस पूरी घटना का वीडियो मिला। यहाँ भी वीडियो के विवरण में जानकारी देते हुए बताया गया है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के जिले अलीगढ़ का है।

 

पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिले तथ्यों से हमें पता चला कि वायरल वीडियो माध्यम प्रदेश के सागर जिले का नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद का है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button