ताज़ा खबरेंविदेश

रूस यूक्रेन युद्ध संकट: सुमी में शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान, यूक्रेन में फंसे 700 भारतीय छात्रों के रेस्क्यू का अभियान जारी

रूस यूक्रेन युद्ध संकट: सुमी में शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान, यूक्रेन में फंसे 700 भारतीय छात्रों के रेस्क्यू का अभियान जारी 

 

तमाम अड़चनों के बाद आखिरकार यूक्रेन के सुमी में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित बहार निकाले जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। सुमी में करीब 700 भारतीय छात्र फंसे हुए थे जिन्हें अब निकाला जा रहा है, जानकारी के मुताबिक छात्रों के साथ रेड क्रॉस और भारतीय दूतावास के अधिकारी मौजूद हैं। बता दें यूक्रेन पर लगातार हो रही रूसी गोलीबारी के कारण इन्हें अबतक नहीं निकाला जा सका।

 

फंसे हुए इन छात्रों पहले को Poltava और Belgorod पहुंचाया जाएगा। जिसके बाद रेल और रोड ट्रांसपोर्ट से चुनिंदा स्थानों पर भेज दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक भारतीय दूतावास की टीमें Poltava शहर में ही मौजूद है जिनका काम यहां पहुंचने वाले सभी भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने का है। 

 

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि खारकीव और पीशोचिन से सभी भारतीयों को निकाल दिया गया है। सुमी में कल रात करीब 700 बच्चे थे, लेकिन वे भी बसों के जरिए अब वहां से निकलकर पोलटोवा जा रहे हैं। बचे हुए सभी बच्चों को सुरक्षित देश में वापस लाया जाएगा।  

 

 

इसके साथ ही यूक्रेन के विदेश मंत्रालय द्वारा एक वीडियो जारी जानकारी दी कि उन्होंने ने विदेशी छात्रों समेत अन्य नागरिकों को सुमी से पोल्टावा तक सुरक्षित पहुंचाने का अभियान शुरू कर दिया है।  

 

https://twitter.com/MFA_Ukraine/status/1501122915844112386

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button