Euro Cup 2024: स्पेन ने बनाया रिकॉर्ड, चौथी बार जीता फाइनल, इंग्लैंड को 2-1 से हराया

Euro Cup 2024: स्पेन ने बनाया रिकॉर्ड, चौथी बार जीता फाइनल, इंग्लैंड को 2-1 से हराया
फुटबॉल यूरो कप 2024 का फाइनल मुकबका 14 जुलाई (रविवार) को जर्मनी के बर्लिन में खेला गया। इस मैच में स्पेन की फुटबॉल टीम ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर इतिहास कायम कर दिया। स्पेन की टीम ने रिकॉर्ड चौथी बार यूरो कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले स्पेन ने 1964, 2008 और 2012 में भी यूरोपियन चैम्पियनशिप जीती थी।
स्पेन ने यूरो कप 2024 के फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया। pic.twitter.com/OMvGrphn4P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2024
बता दें कि स्पेन यूरो कप की सबसे सफल टीम रही। जबकि जर्मनी तीन टाइटल के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इंग्लैंड की बात करें तो वह लगतार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा था। इससे पहले 2020 के सीजन में उसे इटली ने खिताबी मुकाबले में हरा दिया।
फाइनल मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हुआ। हालांकि इस दौरान स्पेनिश टीम के पास 66 प्रतिशत बॉल पजेशन रही। उधऱ इंग्लैंड के फिल फोडेन पास पहले हाफ के अतिरिक्त समय में गोल करने का सुनहरा मौका था, लेकिन स्पेन के गोलकीपर यू. सिमोन ने शानदार बचाव किया। दूसरे हाफ एक्शन से भरपूर रहा. मैच के 47वें मिनट में निकोलस विलियम्स ने लैमिन यामल के बेहतरीन क्रॉस पर गोल करके स्पेन को 1-0 से आगे कर दिया. खेल के 73वें मिनट में सब्सटीट्यूट खिलाड़ी कोल पामर ने जूड बैलिंगहम के क्रॉस पर गोल दाग इंग्लैंड को बराबरी दिला दी।
इसके बाद मैच के 86वें मिनट पर स्पेन ने दूसरा गोल करके बढ़त हासिल कर ली। स्पेन के लिए ओयारजाबल ने दूसरा और विनिंग गोल किया. यहां से इंग्लैंड पिछड़ गई और अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. हालांकि 90 मिनट के बाद 4 मिनट का एक्ट्रा टाइम भी मिला था, लेकिन इंग्लैंड में उसमें भी गोल दागने में नाकाम रही।
इस जीत के साथ स्पेन ने चौथी बार यूरो कप का खिताब जीता, जो टूर्नामेंट में किसी भी टीम के सबसे ज़्यादा खिताब हैं। हालांकि स्पेन को 12 साल के बाद यूरो कप में जीत नसीब हुई। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड एक बार फिर अपना पहला खिताब जीतने से चूक गया। इससे पहले 2020 में खेले गए यूरो कप के फाइनल में भी इंग्लैंड को हार झेलनी पड़ी थी। 2020 के टूर्नामेंट में इटली ने इंग्लैंड को पेनाल्टी शूटआउट में हराया था। इस तरह लगातार दो फाइनल खेलने के बाद भी इंग्लैंड खिताब नहीं जीत सकी।





