ईशा गुप्ता ने हनी सिंह के साथ कमबैक पर की दिलचस्प बात, अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर किया बड़ा खुलासा

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का नाम चर्चा में है, और इसकी वजह है उनका सिंगर हनी सिंह के साथ हाल ही में रिलीज हुआ गाना। यह गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान पैपराजी से बात करते हुए, ईशा ने हनी सिंह के साथ अपने कमबैक की तारीफ की और गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। इवेंट में जब पैपराजी ने ईशा गुप्ता से सवाल किया कि क्या आपने हनी सिंह का कमबैक करवाया है, तो वह जवाब देती है कि नहीं, ऐसा नहीं है! हनी सिंह ने मेरा कमबैक करवाया है। उनका यह जवाब दर्शाता है कि वह भी इस गाने की सफलता को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
ईशा गुप्ता और हनी सिंह का गाना इस समय सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। गाने की खासियत यह है कि इसमें एक भोजपुरी सिंगर को भी रैपर हनी सिंह ने गाने का मौका दिया है, जिसकी लिरिक्स लोगों के बीच बहुत ही पॉपुलर हो रही हैं। खासकर यूपी और बिहार में इस गाने को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
ईशा गुप्ता के फिल्म करियर के बारे में बात करें तो वह इस साल तीन बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इनमें ‘हेरा फेरी 3’, ‘मर्डर 4’ और ‘देसी मैजिक’ शामिल हैं। इन फिल्मों में उनके किरदार काफी चैलेंजिंग और अलग होने वाले हैं। फिलहाल, ईशा इन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं और फैंस को उनके अगले प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है। ईशा गुप्ता का हनी सिंह के साथ यह गाना निश्चित ही उनकी सफलता की नई कहानी लिखने वाला है, और उनके फैंस को उनकी आगामी फिल्मों का भी काफी इंतजार है।





