मनोरंजन

ईओडब्ल्यू की जांच तेज, राज कुंद्रा के बाद मैनेजमेंट प्रोफेशनल से हुई पूछताछ

मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा और उनकी पत्नी, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से जुड़े 60 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में गुरुवार को उनके करीबी और मैनेजमेंट से जुड़े रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल राजेंद्र भुतड़ा का बयान दर्ज किया।

राजेंद्र भुतड़ा को गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वह ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल रह चुके हैं। यह कंपनी एक समय होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करती थी, जिसके डायरेक्टर राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी थे। बाद में यह कंपनी लिक्विडेशन (बंद होने की प्रक्रिया) में चली गई।

इस मामले में 14 अगस्त को मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। कारोबारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया था कि दोनों ने लोन और निवेश के नाम पर उससे करीब 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

इस शिकायत की जांच के दौरान ईओडब्ल्यू ने पहले ही राज कुंद्रा का बयान दर्ज कर लिया है। अब इस मामले में अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button