ताज़ा खबरें

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड कार्यालय को किया सील, कहा बिना आदेश न खोला जाए

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड कार्यालय को किया सील, कहा बिना आदेश न खोला जाए

मनी लॉन्डरिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई करते हुए नेशनल हेराल्ड के दफ्तर को सील कर दिया है। गत मंगलवार को ईडी की टीम ने सोनिया गांधी-राहुल गांधी की कंपनी यंग इंडियन के स्वामित्व वाले नेशनल हेराल्ड अखबार से संबंधित देशभर के 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

इसी के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड कार्यालय को सील करते हुए निर्देश जारी किए हैं कि एजेंसी की अनुमति के बिना परिसर को न खोला जाए।

ईडी के अनुसार यह एक फर्जी कंपनी है जिसका इस्तेमाल पैसे के लेन-देन में किया गया। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर नियमों के उल्लंघन का आरोप है। ईडी अधिकारियों ने बताया, पैसे के लेन-देन से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जुटाने के लिए धन शोधन रोकथाम कानून की आपराधिक धाराओं में छापे की कार्रवाई हुई है। छापे मुख्य रूप से उन इकाइयों पर मारे गए हैं जो नेशनल हेराल्ड से जुड़े लेन-देन में शामिल रहे हैं। यह कार्रवाई इस मामले में हाल में कई लोगों से हुई पूछताछ से सामने आए नए सुबूतों के आधार पर की गई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button