ताज़ा खबरें

UP के पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर, पुलिस चौकी पर किया था हमला

यूपी पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी जब यूपी के पीलीभीत में पुलिस एनकाउंटर में तीन खालिस्तानी आतंकवादी मारे गए. पंजाब और यूपी पुलिस ने एक संयुक्‍त अभियान के तहत यह ऑपरेशन किया है. तीनों आतंकी खालिस्‍तानी कमांडो फोर्स के सदस्‍य बताए जा रहे हैं.

 

यूपी के पीलीभीत में पुलिस एनकाउंटर में तीन खालिस्तानी आतंकवादी मारे गए. पुलिस के मुताबिक उनके पास से दो AK-47 गन और दो ग्लॉक पिस्टल के अलावा भारी मात्रा में कारतूस मिले हैं. मारे गए आतंकियों की पहचान गुरविंदर सिंह, रवि और जसप्रीत के रूप में हुई है. तीनों पर कुछ समय पहले पंजाब के गुरदासपुर पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले में शामिल रहने का आरोप था.

 

आपको बता दें कि यह तीनों आतंकवादी गुरदासपुर जिले के कलानौर क्षेत्र में बक्शीवाल और वडाला बागरबी पुलिस चौकी पर हमला करने के आरोपी थे. इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादियों की पहचान गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि और जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह के रूप में हुई है. इन तीनों का संबंध खालिस्तानी कमांडो फोर्स से था.

 

सोमवार की सुबह पीलीभीत से आई एनकाउंटर की इस खबर को यूपी और पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार यह एनकाउंटर पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में हुआ है. पंजाब पुलिस की एक टीम तीनों आतंकियों की तलाश में यूपी आई हुई थी. पंजाब पुलिस, यूपी पुलिस के साथ मिलकर तलाशी अभियान चला रही थी. पुलिस को तीनों आतंकियों के छिपे होने के बारे में जानकारी मिली. इस पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की. आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए पुलिस ने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुए. इसके बाद यूपी और पंजाब पुलिस की खालिस्तानी आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें तीनों खालिस्तानी आतंकवादी मारे गए.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button