AI साइंस-टेक्नोलॉजी

बेंगलुरु में ‘Emergence India Labs’ की शुरुआत, अब भारत में बनेंगे एडवांस AI सिस्टम

बेंगलुरु: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत के लिए बड़ी खबर सामने आई है। न्यूयॉर्क की AI कंपनी Emergence AI ने बेंगलुरु में Emergence India Labs (EIL) की शुरुआत की है। इस लैब का मकसद ऐसे एडवांस AI सिस्टम तैयार करना है, जो अपने आप काम कर सकें यानी ऑटोनॉमस (स्वायत्त) AI एजेंट्स विकसित किए जाएंगे।

यह लैब भारत को पारंपरिक IT सर्विस मॉडल से आगे ले जाकर मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में मजबूत बनाने पर काम करेगी। आने वाले 3 से 4 साल में इस लैब में करीब 500 रिसर्च साइंटिस्ट और इंजीनियर काम करेंगे।

यह लैब बेंगलुरु में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) के पास स्थित है और IISc के साथ मिलकर रिसर्च, हैकाथॉन, समर स्कूल और अन्य प्रोग्राम्स चलाए जाएंगे, ताकि नई पीढ़ी के AI टैलेंट को तैयार किया जा सके। IISc के प्रोफेसर सिद्धार्थ गाडगिल इस प्रोजेक्ट से चीफ साइंटिस्ट के तौर पर जुड़ेंगे। वहीं, प्रसेनजीत डे, रवि कोक्कू और प्रोफेसर गाडगिल जैसे अनुभवी वैज्ञानिक इस लैब को लीड करेंगे।

कंपनी के CEO सत्य निट्टा ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत सिर्फ IT सर्विस तक सीमित न रहे, बल्कि ऐसे स्मार्ट और एडवांस सिस्टम बनाए जो बड़े-बड़े डिजिटल नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर को संभाल सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में AI का इस्तेमाल हर बड़े सेक्टर में बढ़ेगा और भारत को इसमें आगे रहना चाहिए।

यह लैब सिर्फ एक सपोर्ट सेंटर नहीं, बल्कि भारत में ही एक मजबूत AI रिसर्च हब के रूप में काम करेगी। इसका लक्ष्य भारत को ग्लोबल AI रेस में आगे लाना और भविष्य की तकनीक यहीं विकसित करना है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button