ताज़ा खबरें

एलन मस्क की ट्विटर डील पर अस्थायी रूप से लगी रोक

एलन मस्क की ट्विटर डील पर अस्थायी रूप से लगी रोक

दुनिया के सबसे अमीर आदमी व Tesla के मालिक एलन मस्क ने आज कहा है कि उनकी $44-billion की ट्विटर खरीदने की डील को फिलहाल कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। उन्होंने कहा है कि स्पैम और नकली अकाउंट्स के मुद्दे पर यह डील रुकी है। एलान मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा, ” ट्विटर डील अस्थाई तौर पर होल्ड पर डाल दी गई है, क्योंकि स्पैम या झूठे अकाउंट्स की गणना के आंकड़े मिलने बाकी हैं, जो अभी 5% यूजर्स से अवश्य ही कम हैं।”

एलन मस्क के इस घोषणा से पहले ट्विटर ने गुरुवार को अपने दो शीर्ष प्रबंधकों को नौकरी से निकाल दिया था। ब्रूस फाल्क और केवोन बेकपोर की ट्विटर से छुट्टी किए जाने पर सीईओ पराग अग्रवाल ने कर्मचारियों को लिखे ई-मेल में कंपनी के मौजूदा हालात के बारे में अवगत कराया है। मेल में बताया गया है कि कंपनी में हुए बदलाव और बजट आदि की समस्या की वजह से कंपनी ने यह फैसला लिया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button