विदेश

एलन मस्क बने इतिहास के पहले 600 अरब डॉलर के मालिक, संपत्ति पहुंची 677 अरब डॉलर

भोपाल, 16 दिसंबर 2025 – स्टारलिंक, स्पेसएक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क सोमवार को इतिहास के पहले व्यक्ति बन गए, जिनकी कुल संपत्ति 600 बिलियन डॉलर यानी 54.49 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई. फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, 15 दिसंबर की दोपहर तक उनकी नेटवर्थ करीब 677 बिलियन डॉलर यानी 61.47 लाख करोड़ रुपए हो गई. पूरी दुनिया में अब तक कोई भी व्यक्ति इतना अमीर नहीं हुआ है.

स्पेसएक्स की वैल्यूएशन में दोगुनी छलांग

एलन मस्क की दौलत में यह बड़ी बढ़ोतरी मुख्य रूप से उनकी प्राइवेट रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स की वैल्यूएशन में तेज उछाल से आई है. स्पेसएक्स की हालिया टेंडर ऑफर में कंपनी की कीमत 800 बिलियन डॉलर आंकी गई, जो अगस्त में 400 बिलियन डॉलर थी. मस्क के पास स्पेसएक्स में करीब 42 फीसदी हिस्सा है, जिससे उनकी संपत्ति में 168 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई.

अब वह दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति लैरी पेज से 400 बिलियन डॉलर यानी करीब 36.32 करोड़ रुपए से आगे हैं.

दो महीने में 100 अरब डॉलर की छलांग

अक्टूबर 2025 में मस्क 500 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाले पहले व्यक्ति बने थे. अब 2 महीने भी पूरे नहीं हुए कि मस्क की संपत्ति में 100 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा उछाल आया है.

स्पेसएक्स अगले साल 2026 में आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है, जिसमें कंपनी की वैल्यूएशन 1.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. इससे मस्क की संपत्ति और बढ़ सकती है.

टेस्ला के शेयरों में तेजी

मस्क के पास टेस्ला में करीब 12 फीसदी हिस्सा है, जिसकी कीमत करीब 197 बिलियन डॉलर है. इस साल टेस्ला के शेयर 13 फीसदी बढ़े हैं, भले ही बिक्री में कुछ गिरावट आई हो. सोमवार को शेयर करीब 4 फीसदी चढ़े, क्योंकि मस्क ने बताया कि कंपनी रोबोटैक्सी का टेस्ट कर रही है, जिसमें आगे की सीट पर सेफ्टी मॉनिटर नहीं रखा जा रहा.

नवंबर में टेस्ला के शेयरधारकों ने मस्क के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर का पे पैकेज मंजूर किया था, जो इतिहास का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट पे पैकेज है. इससे कंपनी को AI और रोबोटिक्स में बड़ा खिलाड़ी बनाने का समर्थन मिला.

xAI के लिए नई फंडिंग की तैयारी

मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI 15 बिलियन डॉलर की नई फंडिंग जुटाने की बातचीत कर रही है, जिसमें कंपनी की वैल्यूएशन 230 बिलियन डॉलर हो सकती है. हालांकि, मस्क की टेस्ला, स्पेसएक्स और xAI की तरफ से अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं आई है.

कुल मिलाकर मस्क की संपत्ति में तेज बढ़ोतरी उनकी कंपनियों के हाई वैल्यूएशन से हो रही है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button