9 सितंबर को होगा भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव, EC ने जारी किया शेड्यूल

चुनाव आयोग ने शुक्रवार (1 अगस्त) को बताया कि उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को इलेक्शन होगा. पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अपने पद से अचनाक इस्तीफा दे दिया था. लिहाजा उनके इस्तीफे के बाद पद खाली हो गया है. चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक 7 अगस्त से 21 अगस्त तक नामांकन दाखिल होगा. वहीं इसके बाद 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा.
भारत निर्वाचन आयोग ने भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।
नामांकन की अंतिम तिथि – 21 अगस्त, 2025 मतदान की तिथि (यदि आवश्यक हो) – 9 सितंबर, 2025 pic.twitter.com/IccPGkBXlX
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 1, 2025
उपराष्ट्रपति बनने के चाहिए ये योग्यताएं
– भारत का नागरिक होना अनिवार्य है.
– 35 साल से ज्यादा उम्र न हो.
– राज्यसभा का सदस्य बनने की योग्यता हो.
– राज्य या केंद्र सरकार से कोई पद लाभ न लेना पड़ा.
उपराष्ट्रपति का कितना होता है कार्यकाल
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 67 के अनुसार, उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 साल का होता है. अनुच्छेद 68(1) में लिखा है कि उपराष्ट्रपति की नियुक्ति वर्तमान उपराष्ट्रपति के कार्यकाल की समाप्ति से पहले हो जानी चाहिए.
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कैसे होती है वोटिंग और काउंटिंग?
उपराष्ट्रपति चुनाव में संसद के दोनों सदन भाग लेते हैं. राज्यसभा के 245 और लोकसभा के 543 सांसद मिलकर हिस्सा लेते हैं. उपराष्ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधि पद्धति (प्रपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन सिस्टम) से होता है. इसमें वोटिंग को सिंगल ट्रांसफरेबल वोट सिस्टम कहते हैं. सदस्यों को एक बैलेट पेपर दिया जाता है. आम चुनाव को तरह सदस्य किसी एक प्रत्याशी को वोट नहीं करते हैं. बल्कि बैलेट पेपर में सभी प्रत्याशियों को पंसद के हिसाब से प्राथमिकता करते हुए 1, 2, 3 लिखना होता है. प्रत्याशी के आगे नंबर लिखना होता है. इसके बाद काउंटिंग के लिए सभी वोट को गिना जाता है. आधे वोट निकालकर 1 जोड़ दिया जाता है. उस संख्या को ही जीत के लिए बहुमत माना जाता है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





