उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव शुरू, पीएम मोदी ने डाला पहला वोट

देश के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज मंगलवार को सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. साथ ही आज ही नतीजे भी घोषित किए जाएंगे. यानी आज पता चल जाएगा कि देश का 15वां उपराष्ट्रपति कौन होगा. उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना वोट डाल दिया है. वोट डालने के बाद वह संसद भवन से रवाना हुए.
चुनाव में आमने-सामने हैं, एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष की ओर से जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी.
Live Update
- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला.
- कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला.
- एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा, “चुनाव होने वाला है यह भारतीय राष्ट्रवाद की एक बड़ी जीत होगी। हम जीतेंगे, हम विकसित भारत चाहते हैं…’
#WATCH उपराष्ट्रपति चुनाव | दिल्ली: एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा, “चुनाव होने वाला है यह भारतीय राष्ट्रवाद की एक बड़ी जीत होगी। हम जीतेंगे, हम विकसित भारत चाहते हैं…’ https://t.co/koG8vzzMCB pic.twitter.com/QNY7bAB035
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
- इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है, हम चुनाव जीतने जा रहे हैं. मैं केवल लोगों की अंतरात्मा की आवाज को जगाने की कोशिश कर रहा हूं. मैंने यह नहीं कहा कि क्रॉस-वोटिंग होगी.”
#WATCH दिल्ली: INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा, “…मुझे पूरा विश्वास है। हम चुनाव जीतने जा रहे हैं…मैं केवल लोगों की अंतरात्मा की आवाज को जगाने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने यह नहीं कहा कि क्रॉस-वोटिंग होगी…” pic.twitter.com/NKZBEhrSo3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2025
- भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, ”आज बीजेपी और विपक्ष के भी सांसद अंतरात्मा की आवाज सुनेंगे और NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को वोट देंगे. NDA उम्मीदवार को अग्रिम बधाई.”
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला.





