ताज़ा खबरें

चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखों का किया ऐलान, जानें कब होगा मतदान

चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखों का किया ऐलान, जानें कब होगा मतदान

 

चुनाव आयोग ने कई दिनों की अटकलों के बाद शुक्रवार को देश के दो राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग के मुताबिक जम्मू कश्मीर में कुल चार चरणों में चुनाव होगा जिसका मतदान 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होगा। जबकि वोटों की गणना 4 अक्टूबर को होगी। वहीं हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान होगा और 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। 

आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर जानकारी दी है। आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था। चुनाव आयोग की जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने की योजना है। यह समय सीमा सुप्रीम कोर्ट ने तय की है। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कुमार ने इस मौके पर कहा, ‘लोकसभा चुनाव 2024 विश्व स्तर की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया थी और शांतिपूर्ण तरीके से वोट हुए। जम्मू कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने हमारे अधिकारी गए थे और वहां आम जनता और राजनीतिक लोगों में चुनाव को लेकर भारी उत्साह था।’

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि, “हरियाणा में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 73 जनरल, ST-0 और SC- 17 हैं… कुल मतदाताओं की संख्या 2.01 करोड़ हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.06 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 0.95 करोड़ है…”

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 74 जनरल, 9 ST और 7 SC हैं… मतदाताओं की संख्या कुल 87.09 लाख हैं जिसमें 44.46 लाख पुरुष और 42.62 लाख महिला मतदाता होंगे। जम्मू-कश्मीर में युवा मतदाताओं की संख्या 20 लाख है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि “जम्मू-कश्मीर में पार्टियों ने एक और अनुरोध किया था कि उनके जो उम्मीदवार हैं, और पार्टी के पदाधिकारी हैं उन सभी को बराबर सुरक्षा मिले ऐसा ना हो किसी को कम सुरक्षा मिले। हमने इसे लेकर दिशा निर्देश दे दिए हैं कि सभी उम्मीदवारों को सुरक्षा मिले।

बता दें कि जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. आखिरी बार जम्मू कश्मीर में 2014 में चुनाव हुए थे। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर 2024 तक जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने का आदेश दिया था। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। जम्मू कश्मीर से पांच अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 हटा दिया गया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button