भारत

स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर बुजुर्ग से 27 लाख की ठगी! साइबर अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पुणे से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर एक स्टॉक ट्रेडिंग घोटाले में शामिल था। इस घोटाले में एक वरिष्ठ नागरिक को 27 लाख रुपये का चूना लगाया गया था। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऋषि रणधीर सिंह के रूप में हुई है, जो पुणे के इंदिरा नगर इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को दिल्ली के करोल बाग इलाके से पकड़ा गया। जांच के दौरान यह सामने आया कि पीड़ित के खाते से निकाले गए 27 लाख रुपये में से 8 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले की शुरुआत तब हुई जब पीड़ित से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया गया। आरोपी और उसके साथियों ने पीड़ित को झांसा देकर एक फर्जी ट्रेडिंग एप्लिकेशन इंस्टॉल करवाया। इसके बाद उसे एक नकली इन्वेस्टमेंट टिप्स ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां उसे ज्यादा मुनाफे का लालच देकर पैसे निवेश करने के लिए उकसाया गया।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस धोखाधड़ी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button