ताज़ा खबरें

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के सीएम पद से दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र में हुए चुनाव में बंपर जीत दर्ज करने के बाद आज, 26 नवंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के राजभवन में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया. इसी के साथ राज्यपाल ने एकनाथ शिंदे को अगली सरकार के शपथ लेने तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है.

इस दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे. बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी का महायुति गठबंधन विजयी हुआ है. अब गठबंधन की ओर से जल्द ही नई सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने की संभावना है. 288 सदस्यीय विधानसभा में महायुती को 232 सीटें मिली हैं.

 

इस बीच मंगलवार को शिवसेना के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. शिवसेना के सांसद पीएम मोदी से एकनाथ शिंदे को सीएम बनाए रखने की मांग करेंगे. शिवसेना के सांसद नरेश म्हस्के ने बिहार और हरियाणा का उदाहरण देते हुए शिंदे को ही सीएम बनाए जाने की उम्मीद जताई है. म्हस्के ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि जैसे बिहार में कम सीटों के बाद भी नीतीश कुमार सीएम बनाए गए और सैनी के चेहरे पर चुनाव लड़ा और बीजेपी ने वहां उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाया, वैसा ही महाराष्ट्र में भी किया जाएगा.’

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button