ताज़ा खबरेंभारत

महाराष्ट्रः नंदूरबार में 400 फुट गहरी खाई में गिरी कार, 8 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, किया 2 लाख रुपए मुआवजे का एलान

महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले में शनिवार को एक वाहन के 400 फुट गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक घटना मुंबई से 450 किलोमीटर दूर, जिले के धडगांव के पास हुई है।

कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा ?

पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कार जिले में स्थित एक पहाड़ी तोरणमल से सिंधिमल गांव जा रही थी जब चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके कारण कार खाई में गिर गई। पुलिस का यह भी कहना है कि समय रहते कुछ लोग वाहन से निकलने में कामयाब रहे थे जिसके कारण वह अपनी जान बचा पाए।

यह भी पढ़े: देखे: गुरुग्राम में 3 मंज़िल ईमारत गिरने से हुआ बड़ा हादसा, आठ दबे, एक की मौत; बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम

नंदूरबार सदर अस्पताल एवं तोरनमल के ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज।

पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज नंदूरबार सदर अस्पताल एवं तोरनमल के ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने हादसे में मरने वालों के परिजनों को पांच -पांच लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की है।

पीएम मोदी ने जताया शोक, 2 लाख रुपए मुआवजे का किया एलान।

इधर पीएम मोदी ने इस घटना के लिए शोक जताया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ढाई-ढाई लाख रुपए देने का ऐलान किया है। साथ ही घायलों को 50 हज़ार रुपए देने की घोषणा भी की है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button