ED की हिरासत से सीएम केजरीवाल ने जारी किया पहला आदेश, नोट के जरिए दिया जल विभाग को ऑर्डर
ED की हिरासत से सीएम केजरीवाल ने जारी किया पहला आदेश, नोट के जरिए दिया जल विभाग को ऑर्डर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरसत में हैं। इस दौरान सीएम केजीरवाल ने ED की कस्टडी से अपना पहला आदेश जारी किया है। यह ऑर्डर दिल्ली के जल विभाग को लेकर दिया गया है। जिसे लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री आतिशी थोड़ी देर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।
ED की हिरासत से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार से जुड़ा पहला आदेश जारी किया। उन्होंने एक नोट के जरिए जल विभाग के लिए आदेश जारी किया। मंत्री आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी: सूत्र
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2024
बता दें कि कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बीती 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस इलाके में उनके आधिकारिक आवास पर दो घंटे की पूछताछ और तलाशी के बाद गिरफ्तार किया था। जिसके बाद दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया गया।
गौरतलब है कि सीएम केजीरवाल की इस गिरफ़्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पूरे देश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज सुबह ही AAP नेताओं ने ITO फुटओवर ब्रिज पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद मौके पर पुलिसकर्मी भी पहुंचे और उन्हें वहां से जाने के लिए कहा।





