एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ ED ने की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जब्त की दोनों की संपत्ति

एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ ED ने की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जब्त की दोनों की संपत्ति
यूट्यूबर एल्विश यादव और गायक फाजिलपुरिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने ‘वन्यजीव मामले’ में PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत दोनों की प्रॉपर्टी जब्ती की है। इस दौरान करीब 52.49 लाख रुपये की संपत्तियां अनंतिम रूप से कुर्क की हैं। कुर्क की गई संपत्तियां उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कृषि भूमि और राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया, एल्विश यादव और स्काई डिजिटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैंक बैलेंस के रूप में हैं।
ED की जांच में पता चला है कि राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया और एल्विश यादव ने अवैध रूप से संरक्षित प्रजाति के सांपों, इगुआना जैसे विदेशी जानवरों का इस्तेमाल कमर्शियल म्यूजिक वीडियो और व्लॉग बनाने में किया था, जिसका उद्देश्य फॉलोअर्स बढ़ाना और पैसे कमाना था। आगे की जांच से पता चला…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2024
जांच एजेंसी ने ये प्रॉपर्टी यूपी-हरियाणा में अटैच की है। बता दें कि ED एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया के बयान पहले ही दर्ज कर चुकी है और दोनो से लंबी पूछताछ भी कर चुकी है। बता दें कि एल्विश ने कथित तौर पर रेव पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई किया था। इसके लिए जो पैसे मिले थे, उनके लेनदेन से संबंधित मामले में एल्विश और बाकी लोगों से ED ने पूछताछ की थी, जिसके बाद इनकी प्रॉपर्टी की जब्ती की कार्रवाई की गई है.
ED की जांच में पता चला है कि राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया और एल्विश यादव ने अवैध रूप से संरक्षित प्रजाति के सांपों, इगुआना जैसे विदेशी जानवरों का इस्तेमाल कमर्शियल म्यूजिक वीडियो और व्लॉग बनाने में किया था, जिसका उद्देश्य फॉलोअर्स बढ़ाना और पैसे कमाना था। आगे की जांच से पता चला है कि ये म्यूजिक वीडियो स्काई डिजिटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए थे और फिर वीडियो को राजस्व उत्पन्न करने के लिए यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया था।
ED ने इस गतिविधि से जुड़ी अपराध की आय की पहचान की है और राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया, एल्विश यादव और स्काई डिजिटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित चल और अचल दोनों संपत्तियों को जब्त कर लिया है। आगे की जांच जारी है।






Hi there to all, for the reason that I am genuinely keen of reading this website’s post to be updated on a regular basis. It carries pleasant stuff.
Pretty! This has been a really wonderful post. Many thanks for providing these details.