भारत

DUSU Elections Results: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2025 की मतगणना जारी

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 के लिए मतगणना जारी है. कुछ देर में परिणाम आने शुरू हो जाएंगे. दिल्‍ली यूनिवर्सिटी में गुरुवार को केंद्रीय पैनल के चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए मतदान गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

डूसू चुनाव 2025 में कुल 1,53,100 पंजीकृत मतदाताओं में से 60,272 छात्रों ने मतदान किया. मतदान प्रतिशत 39.36% रहा. इस बार कुल 21 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन मुख्य मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के बीच माना जा रहा है.

पद ABVP उम्‍मीदवार NSUI उम्‍मीदवार
अध्यक्ष आर्यन मान जोसलिन नंदिता चौधरी
उपाध्यक्ष  गोविंद तंवर  राहुल झांसला
सचिव कुणाल चौधरी कबीर
संयुक्त सचिव दीपिका झा लवकुश भड़ाना
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button