मनोरंजन

‘ड्यून: पार्ट थ्री’ का फर्स्ट लुक जारी, नई स्टार कास्ट और रिलीज डेट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

हॉलीवुड की चर्चित साइंस-फिक्शन फिल्म ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ का पहला लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म निर्देशक डेनिस विलेन्यूव की महत्वाकांक्षी ड्यून ट्रिलॉजी का आखिरी हिस्सा होगी।

इस फिल्म में एक बार फिर टिमोथी शालामे और जेंडाया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सामने आए नए पोस्टर्स में फिल्म की दुनिया और किरदारों की झलक दिखाई गई है, जिसे फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DUNE (@dunemovie)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DUNE (@dunemovie)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DUNE (@dunemovie)

रॉबर्ट पैटिनसन की एंट्री

फिल्म से जुड़ी सबसे बड़ी खबर यह है कि अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन भी इस फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बन गए हैं। वह फिल्म में स्काइटेल (Scytale) का किरदार निभाते नजर आएंगे। उनकी एंट्री ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्सुकता बढ़ा दी है। इसके अलावा अभिनेता इसाक डी बैंकॉले भी फिल्म की कास्ट में शामिल हुए हैं। वह फिल्म में फारोक (Farok) नाम के किरदार को निभाएंगे।

कई पुराने किरदार भी लौटेंगे

फिल्म के तीसरे भाग में पिछली फिल्मों के कई लोकप्रिय किरदार भी फिर से दिखाई देंगे। जेंडाया एक बार फिर चानी के किरदार में नजर आएंगी, जबकि रेबेका फर्ग्यूसन दोबारा लेडी जेसिका की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा जेवियर बार्डेम स्टिलगर के रूप में, अन्या टेलर-जॉय आलिया एट्रिडीज के रूप में और फ्लोरेंस प्यू प्रिंसेस इरुलन के किरदार में वापसी करेंगी।

कहानी ‘ड्यून मसीहा’ पर आधारित

फिल्म की कहानी मशहूर लेखक फ्रैंक हर्बर्ट के उपन्यास ‘ड्यून मसीहा’ से प्रेरित है। इसकी कहानी ड्यून: पार्ट टू की घटनाओं के लगभग 12 साल बाद की कहानी दिखाएगी।

रिलीज डेट भी घोषित

मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि उसी समय एक और बड़ी हॉलीवुड फिल्म ‘Avengers: Doomsday’ भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button