खराब मौसम के चलते कटरा के अर्धकुंवारी में लैंडस्लाइड, रोकी गई माता वैष्णो देवी की यात्रा

जम्मू कश्मीर में खराब मौसम के चलते माता वैष्णो देवी की यात्रा रोक दी गई है. इसका कारण है कटरा के अर्धकुंवारी में हुआ लैंडस्लाइड. जम्मू के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. सोमवार देर रात से हो रही भारी और लगातार बारिश के बाद माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर की तीर्थयात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई.
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए पोस्ट किया कि, अधक्वारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है, कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है. आवश्यक जनशक्ति और मशीनरी के साथ बचाव कार्य जारी है.

श्राइन बोर्ड के एक प्रवक्ता ने कहा, “श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. स्थिति सामान्य होने पर वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू की जाएगी.” प्रशासन ने श्रद्धालुओं से किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही है. साथ ही श्राइन बोर्ड के आधिकारिक माध्यमों से जारी अपडेट का पालन करने का आग्रह किया है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





