लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल हुआ परीक्षण, राजनाथ सिंह ने कहा- भारत के लिए यहऐतिहासिक क्षण

लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल हुआ परीक्षण, राजनाथ सिंह ने कहा- भारत के लिए यहऐतिहासिक क्षण
भारतीय सेना के लिए रविवार एक बड़ी सफलता का दिन रहा है। दरअसल भारत लगातार अपनी सेना को मजबूत करने में जुटा हुआ है, इसी क्रम में भारत ने बीती शाम एक लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परिक्षण किया। भारत ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 16 नवंबर शनिवार को उड़ीसा के एपीजी अब्दुल कलाम द्वीप से लॉन्ग रेंज की पहली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
इस मिसाइल को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स, हैदराबाद की प्रयोगशालाओं के साथ-साथ DRDO की अन्य प्रयोगशालाओं और उद्योग भागीदारों द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। उड़ान परीक्षण DRDO और सशस्त्र बलों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की उपस्थिति में किया गया।
#WATCH | DRDO ने 16 नवंबर, 2024 को ओडिशा के तट से दूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अपनी लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया।
यह हाइपरसोनिक मिसाइल भारतीय सशस्त्र बलों की सभी सेवाओं के लिए 1500 किमी से अधिक की दूरी के लिए विभिन्न पेलोड ले जाने के लिए… pic.twitter.com/u0xiclHZl3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2024
बता दें कि इस हाइपरसोनिक मिसाइल को तीनों सेना के लिए डिजाइन किया गया है जो कि अलग अलग पेलोड लेकर लॉन्च किया जा सकता है. यह मिसाइल लंबी दूरी पर गतिशील लक्ष्यों को भी भेदने में सक्षम है. इसकी रेंज 1500 किलोमीटर से ज्यादा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए सशस्त्र बलों और उद्योग को बधाई दी। pic.twitter.com/p7fK9Ebf8X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2024





