DRDO की कोरोना दवा 2DG की कीमत तय; 990 रुपए में मिलेगा एक पाउच, सरकारी अस्पतालों को मिलेगी छूट

डॉ रेड्डीज ने DRDO की 2DG एंटी-कोविड 19 दवा की कीमत 990 रुपए प्रति पाउच तय कर दी है। इसमें जानने वाली बात ये है कि फार्मा कंपनी, सरकारी अस्पतालों, केंद्र और राज्य सरकारों को दवा रियायती कीमत पर मुहैया कराई जाएगी।
https://twitter.com/DRDO_India/status/1390961209776623618?s=20
कुछ दिनों पहले ही हुई थी लॉन्च।
बता दें कि डीआरडीओ ने कोरोना की दूसरी लहर में तेजी से संक्रमित हुए कोरोना मरीजों में कम होते ऑक्सीजन लेवल को बेहतर करने के लिए कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी को लांच किया था। इस दवा को कोरोना के साथ चल रही इस जंग में सकारात्मक रूप में देखा जा रहा था। डीआरडीओ की ओर से तैयार की गई है और इस एंटी कोविड-19 दवा की पहली खेप कुछ दिन पहले ही जारी कर दी गई थी। गौरतलब है कि इस दवा की लॉचिंग के समय केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी शामिल थे।
Raksha Mantri Shri Rajnath Singh unveils first batch of anti-COVID drug developed by DRDO and hands over to Health Minister Dr Harsh Vardhan https://t.co/gUgp3UwTRL
— DRDO (@DRDO_India) May 17, 2021
अब आज निर्माता ने एंटी कोविड दवा 2-डीजी का दूसरा बैच जारी किया है। दरअसल डीआरडीओ के अधिकारियों ने 26 मई को कहा था कि 2डीजी दवा के 10,000 पाउच का दूसरा बैच 27 मई को डॉ रेड्डीज लैब द्वारा जारी करेगी।
ये भी पढ़े : दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू, 31 मई से खोली जाएंगी फैक्ट्रियां, कंस्ट्रक्शन का काम भी होगा शुरू
ऑक्सीजन की समस्या करेगा दूर।
इस दवा से कोरोना संक्रमण से जूझते लोगों के बचने की उम्मीद है, क्योंकि यह दवा संक्रमित सेल पर काम करती है। इसके अलावा यह कोविड-19 मरीजों के अस्पताल में भर्ती रहने के समय को भी कम करती है।
किसने बनाया है इस दवा को ?
इस दवा को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की प्रतिष्ठित प्रयोगशाला नामिकीय औषिध और संबद्ध विज्ञान संस्थान (INMAS) ने हैदराबाद के डॉ. रेड्डी लेबोरेट्री के साथ मिलकर बनाया है।
कैसे होगा इसका इस्तेमाल ।
2-डीजी दवा पाउडर के रूप में पैकेट में आती है, इसे पानी में घोल कर पीना होता है।
कैसे काम करती है 2-डीजी ।
डीआरडीओ की 2-डीजी दवा वायरस से संक्रमित कोशिका (सेल) में जमा हो जाती है और वायरस की वृद्धि यानी इसे फैलने से रोकती है। वायरस से संक्रमित कोशिका पर चुनिंदा तरीके से काम करना इस दवा को खास बनाता है।
रिसर्च में यह बात भी आई सामने।
इधर दवा के असर के बारे में कहा जा रहा है कि जिन लक्षण वाले मरीजों का 2डीजी से इलाज किया गया वे जल्दी ठीक हुए है और रिसर्च के दौरान पाया गया है कि इस दवा से इलाज करने पर मरीजों के इलाज के औसतन समय के मुकाबले 2.5 दिन कम समय लगा है।





