विदेश

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, ‘गोल्ड पर नहीं लगेगा टैरिफ’

भारत और रूस के साथ चल रही तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (11 अगस्त) को बड़ी घोषणा की. ‘द वॉल स्ट्रीट जनरल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि गोल्ड पर किसी तरह का टैरिफ नहीं लगेगा. इससे पहले कस्टम और सीमा सुरक्षा विभाग ने कहा था कि गोल्ड पर भारी टैक्स लग सकता है, लेकिन ट्रंप ने इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी है.

 

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें गोल्ड पर टैरिफ न लगाने को लेकर जानकारी दी है. गोल्ड को लेकर मार्केट में अफवाह फैल गई थी कि इस पर भारी टैरिफ लगेगा, जिसके बाद सोने की कीमतों में भारी उछाल आ गया था, लेकिन अब ट्रंप ने राहत भरी खबर दी है.

 

वहीं पिछले हफ्ते अमेरिकी कस्टम अधिकारियों ने भी एक लेटर जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि दो मानक वजन (एक किलोग्राम और 100 औंस) वाली गोल्ड बार को टैरिफ के दायरे में रखा जाना चाहिए. इस लेटर के बाद सोना व्यापारियों और निवेशकों में चिंता बढ़ गई थी कि इससे इंटरनेशनल गोल्ड मार्केट पर असर पड़ेगा.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button