अयोध्या: सीएम योगी ने किया दीपोत्सव का शुभारम्भ, 28 लाख दिए जलाकर बनाया जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें तस्वीरें

अयोध्या: सीएम योगी ने किया दीपोत्सव का शुभारम्भ, 28 लाख दिए जलाकर बनाया जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें तस्वीरें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सरयू घाट पर आरती की।
#WATCH अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सरयू घाट पर आरती की। pic.twitter.com/sr7H5gFck6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “दीपोत्सव का यह भव्य और दिव्य आयोजन आज पूरी दुनिया देख रही है… मैं इस अवसर पर सबको हृदय से बधाई देता हूं… सनातन धर्म दुनिया का सबसे प्राचीनतम मानवता का धर्म है। जियो और जीने दो की प्रेरणा देने वाला धर्म है… वे ताकतें जो आज भारत को कमजोर करना चाहती हैं, वे समाज को बांटने का काम उसी रूप में कर रहे हैं जैसे कभी त्रेतायुग में रावण और उसके अनुयायी कर रहे थे… कोई जाती के नाम पर, कोई क्षेत्र के नाम पर, कोई भाषा के नाम पर, कोई परिवार के नाम पर, समाज को बांटने का प्रयास कर रहा है, उसके माध्यम से राष्ट्र की एकता और अखंडता को चुनौती दी जा रही है। ये दीपोत्सव हम सभी को एक नई प्रेरणा देने का एक नया अवसर है।”
#WATCH अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “दीपोत्सव का यह भव्य और दिव्य आयोजन आज पूरी दुनिया देख रही है… मैं इस अवसर पर सबको हृदय से बधाई देता हूं… सनातन धर्म दुनिया का सबसे प्राचीनतम मानवता का धर्म है। जियो और जीने दो की प्रेरणा देने वाला धर्म है…… pic.twitter.com/8Yq8Mh9hHm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2024
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर आतिशबाजी की गई।
#WATCH उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर आतिशबाजी की गई। #Diwali2024 pic.twitter.com/TeksiD5R17
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2024
इसके बाद अयोध्या में भव्य दीपोत्सव समारोह के तहत सरयू नदी के तट पर लाखों दीये जलाए गए। दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी, साउंड-लाइट शो के ज़रिए रामलीला का वर्णन किया जा रहा है।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: भव्य दीपोत्सव समारोह में सरयू घाट पर लाखों दीये जलाए गए।#Deepavali2024 pic.twitter.com/UyDPi2VGzG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2024
#WATCH उत्तर प्रदेश: अयोध्या में भव्य #दीपोत्सव समारोह के तहत सरयू नदी के तट पर लाखों दीये जलाए गए। दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी, साउंड-लाइट शो के ज़रिए रामलीला का वर्णन किया जा रहा है।#Diwali2024 pic.twitter.com/lkq8JIwxGr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2024


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव प्रारंभ होने से पहले जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, अयोध्या के लोगों को अब साबित करना होगा कि मां सीता की अग्नि परीक्षा की बार-बार न हाे। 500 साल बार राम अपने धरा धाम पर हैं। राम मंदिर के लिए बलिदान देने वालों को नमन है। उन्होंने कहा, आज दुनिया अयोध्या आ रही है। वहीं, राम मंदिर का विरोध करने वालों पर हमला बाेलते हुए योगी ने कहा कि ये राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं, अयोध्या वासियों को आगे आना होगा ताकि राम का संदेश कभी पथ से विचलित न हो।





