iPhone 17 खरीदने के लिए Apple स्टोर के बाहर ढिशूम-ढिशूम

भारत में iPhone के चाहने वालों का इंतजार अब खत्म हो गया है. क्योंकि आज यानी 19 सितंबर से भारत में iPhone 17 सीरीज और बाकी नए Apple प्रोडक्ट्स की बिक्री शुरू हो गई है.
इस फोन को खरीदने का क्रेज इस बात से ही पता लग गया जब स्टोर के बार लोगों का हुजूम देखा. इस फोन को खरीदने के लिए लोग रात 12 बजे से स्टोर के बाहर लाइन लगाके खड़े हो गए ताकि उनका नंबर जल्दी आ सके. लेकिन फोन को पाने के लिए पहले-मैं, पहले-मैं की लड़ाई में लोग सच में हाथपाई पर उतर आए.
iPhone 17 सीरीज के फोन को पहले ही दिन खरीदने के लिए सैकड़ों कस्टमर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में Apple स्टोर पर पहुंचे थे. यहां भीड़ और लोगों की iPhone सबसे पहले खरीदने की चाह इतनी ज्यादा थी कि स्टोर के बाहर ही हाथापाई की नौबत आ गई. यहां भीड़ के बीच खूब मारपीट हुई. हालात तो इस हद तक खराब होते दिखें कि पुलिसकर्मियों और स्टोर के सिक्योरिटी स्टाफ को आना पड़ा और बल प्रयोग कर भीड़ को शांत करना पड़ा.
गौरतलब है कि Apple कंपनी 82,900 रुपये से लेकर 2,29,900 रुपये की कीमत में iPhone 17 सीरिज लेकर आई है. आज से भारत में वो कस्टमर फोन खरीद पा रहे हैं जिन्होंने डिवाइस की प्री-बुकिंग की है.





