‘धुरंधर: द रिवेंज’ को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स, सेलेब्स ने की जमकर तारीफ

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह था। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की। अब फिल्म देखने के बाद बॉलीवुड और साउथ के कई सितारों ने अपने रिएक्शन शेयर किए हैं।
अल्लू अर्जुन ने की तारीफ
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म देखने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी तारीफ की। उन्होंने फिल्म के सभी कलाकारों और डायरेक्टर आदित्य धर को बधाई दी।

राम गोपाल वर्मा का मजेदार रिएक्शन
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि जिन्होंने भी फिल्म देखी है, वो इसे सिर्फ पसंद नहीं करते, बल्कि “इससे शादी करना चाहते हैं।”
All who saw #Dhurandhar2 today told me that they just don’t LOVE #Dhurandhar2 , but they actually want to MARRY #Dhurandhar2
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 18, 2026
अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन का रिएक्शन
एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने फिल्म की तारीफ करते हुए रणवीर सिंह को ‘बीस्ट’ बताया। वहीं कार्तिक आर्यन ने फिल्म को ‘टॉप नॉच’ कहा और इसके शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के लिए डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह की सराहना की।


शिल्पा शेट्टी ने कहा- ‘आग लगा दी’
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और परिवार के साथ फिल्म देखने थिएटर पहुंचीं। फिल्म देखने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “सुपर…आग लगा दी।”
View this post on Instagram
प्रीति जिंटा और शनाया कपूर भी हुईं इंप्रेस
प्रीति जिंटा ने भी फिल्म देखने के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “रिवेंज हो तो धुरंधर जैसा हो, वरना ना हो।”
वहीं शनाया कपूर ने फिल्म को ‘माइंड ब्लोइंग’ बताया।
View this post on Instagram

दर्शकों में भी जबरदस्त क्रेज
फिल्म को सिर्फ सेलेब्स ही नहीं, बल्कि आम दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के बाद से ही लोग बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में इसे देखने पहुंच रहे हैं।





