देशभर में आज मनाया जा रहा Dhanteras, घर में सुख-समृद्धि के लिए इन तीन शुभ मुहूर्त पर करें खरीदारी

हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक दिवाली जो कि पांच दिनों तक मनाई जाती है उसकी शुरुआत आज यानि धनतेरस के दिन से शुरू हो गई है. जी हां आज धनतेरस है इस दिन घर में अपने सामर्थ्य के अनुसार कुछ नई चीज खरीद के घर लाने का प्रावधान है, जैसे सोना-चांदी, गांड़ी, कपड़े, बर्तन आदि.
आज के दिन बाजारों में लोगों का हुजूम खरीदारी के लिए मौजूद रहता है कोई अपने लिए नई कार या बाइक खरीदता है तो कोई अपने लिए सोना-चांदी. कई नए-नए कपड़े खरीदते हैं तो कई घर के लिए बर्तन. कुछ नहीं तो लोग छाडू ही खरीद लेते हैं क्योंकि छाडू में मां लक्ष्मी का वास होता है ऐसा लोगों का मानना है और लोगों का मानना यह भी है कि इस दिन की खरीदारी से वह घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है, और यह सच भी है. मान्यताओं की माने तो धनतेरस के दिन लोगों को खरीदारी करना चाहिए. लेकिन इस दिन खरीदारी का भी एक शुभ मुहूर्त होता है. चीजों को सही समय और सही मुहूर्त पर खरीदा जाए तो घर में सुख-समृद्धि और बढ़ जाती है.
तो चलिए बताते हैं कि आज के इस शुभ दिन पर खरीदारी करने के लिए क्या शुभ मुहूर्त हैं
धनतेरस की शॉपिंग का शुभ मुहूर्त
- पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर को है. इस दिन खरीददारी का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 10.00 बजे तक रहेगा.
- वहीं, दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 02.00 बजे से दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगा
- जबकि तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 36 मिनट से रात 08 बजकर 32 बजे तक होगा.
तो लीजिए हमने आपको बता दिया है कि आखिर आज के दिन क्या है खरीदारी का सही समय और मुहूर्त तो अब जाइए और इस दीवाली अपने या अपने लोगों के लिए खरिदारी कीजिए और इस पर्व का आनंद उठाइए. आप सभी को न्यूज़मोबाइल की ओर से धनतेरस की शुभकामनाएं.





