राजधानी में घने कोहरे की चादर, दिल्ली में वायु गुणवत्ता “बहुत खराब”

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार सुबह बहुत खराब वायु गुणवत्ता देखी गई, जिसमें पिछले सप्ताह की गंभीर वायु गुणवत्ता की तुलना में थोड़ा सुधार हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है.
राष्ट्रीय राजधानी में धूंध की मोटी परत छाई हुई है और कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक अब भी बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है.
इस बीच, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास धुंध के बीच ट्रेनों की आवाजाही जारी रही. पिछले सप्ताह में 4-5 दिनों तक महानगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर प्लस श्रेणी में था. इससे पहले सोमवार को दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूलों को सीएक्यूएम के आदेश का पालन करने के निर्देश जारी किए थे.
राजधानी के विभिन्न क्षेत्र जहां छाई रही धुंध
#WATCH दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की एक परत छाई हुई है, CPCB के अनुसार कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है।
(वीडियो कनॉट प्लेस से है) pic.twitter.com/Pgy5Ik6aNx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2024
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत छाई हुई है, जबकि CPCB के अनुसार कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है।
(वीडियो इंडिया गेट से है) pic.twitter.com/QiqxtHDqZg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2024






Every sentence here adds value. Stay with equidia live tv en direct gratuit — live horse racing and Quinté+ focus. clean interface with instant access. post‑race highlights, paddock views. clean interface with instant access.