भारत

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने आज नई घोषणा की है. दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने आज न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी का फैसला किया है. सरकार ने अकुशल मजदूर के लिए न्यूनतम मजदूरी 18,066 रुपए प्रति महीना कर दिया है. बता दें कि इससे पहले 17,494 था. अर्धकुशल श्रमिक को अब कम से कम 19,929 रुपए प्रति महिने मिलेंगे जिसकी सीमा 19,279 रुपए थी.

दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी ने कहा, “अगर आप देश भर में न्यूनतम मजदूरी देखने जाएंगे तो अरविंद केजरीवाल की सरकार में देश में सबसे अधिक न्यूनतम मजदूरी दी हैं. गरीब लोगों के शोषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने ऐतिहासिक स्तर पर न्यूनतम मजदूरी को पहुंचाया है. भाजपा ने हमेशा गरीब विरोधी काम किया है और इसे हम दो तरीके से देख सकते हैं. पहली बार जब अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 2016-2017 में न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाने की बात की तो भाजपा ने अपने उपराज्यपाल के माध्यम से हमें रोका. तब न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार कोर्ट से आदेश लेकर आई. भाजपा ने इसकी पुरजोर विरोध किया… हमेशा की तरह अरविंद केजरीवाल की सरकार लड़-झगड़कर दिल्ली के आम लोगों के हक में फैसला लेकर आई. अगर आप भाजपा शासित राज्यों को देखें तो वहां पर दिल्ली के मुकाबले शायद उसकी आधी न्यूनतम मजदूरी होगी. भाजपा अपने राज्यों में तो कम मजदूरी देती ही है और दिल्ली में भी उसे रोकने का पूरा प्रयास करती है… न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि कर रहे हैं… ”

 

भारत में, केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और केरल में न्यूनतम मज़दूरी सबसे ज़्यादा है. दिल्ली में अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मासिक वेतन 17,494 रुपये पहले निर्धारित थी जिसे अब बढ़ा दिया गया है. राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम मज़दूरी लगभग 178 रुपये प्रति दिन है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button