ताज़ा खबरें

दिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, रहेगी असुविधा, जल बोर्ड ने जारी किया अलर्ट, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, रहेगी असुविधा, जल बोर्ड ने जारी किया अलर्ट, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली में बुधवार से कई इलाकों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बोर्ड के एक बयान के अनुसार, सोनिया विहार में स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसकी वजह से दिल्ली के कुछ हिस्सों के लोगों को बुधवार से दो दिनों तक पानी की आपूर्ति में बड़े व्यवधान का सामना करना पड़ेगा।

जल बोर्ड के अनुसार, कैलाश नगर, सराय काले खां, जल विहार, लाजपत नगर,मूलचंद अस्पताल, ग्रेटर कैलाश, वसंत कुंज, देवली, अम्बेडकर नगर,ओखला, कालकाजी, कालकाजी एक्सटेंशन, गोविंदपुरी, जी.बी. पंत पॉलिटेक्निक, श्याम नगर कॉलोनी, ओखला सब्जी मंडी, अमर कॉलोनी, दक्षिण पुरी, पंचशील पार्क, शाहपुर जाट, कोटला मुबारकपुर, सरिता विहार, सिद्धार्थ नगर, अपोलो, जी.के.उत्तर, मालवीय नगर, डियर पार्क, गीतांजलि, श्रीनिवासपुरी, जी.के. दक्षिण, छतरपुर, एनडीएमसी और उनके आसपास के क्षेत्र में गुरुवार सुबह तक पानी की सप्लाई नहीं होगी। गुरुवार शाम को पानी की सप्लाई की जा सकती है।

इसके अलावा दिल्ली के इद्रपुरी, माया पुरी, टोडा पुर गांव, दसघरा, सी-ब्लॉक जेजेआर, नारायणा गांव, नारायणा विहार, कृषि कुंज, मानसरोवर गार्डन, रमेश नगर में भी पानी की सप्लाई बाधित रह सकती है।

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने लोगों को अपनी जरूरत के अनुसार पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करने और आपूर्ति बंद रहने के दौरान जरूरत होने पर ही पानी का उपयोग करने की सलाह दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने डीजेबी हेल्पलाइन नंबर या केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से मांग पर पानी के टैंकर उपलब्ध होंगे की भी जानकारी दी है। दिल्ली में इलाकों के अनुसार जारी किये गए हेल्पलाइन नंबर, नीचे देखें-

हेल्पलाइन नंबर

  1. मंडावली: 22727812
  2.  ग्रेटर कैलाश: 29234746
  3.  गिरि नगर: 26473720
  4.  छतरपुर (कुतुब): 65437020
  5. आई.पी. पी/स्टेशन: 23370911, 23378761
  6. आर.के. पुरम: 26193218
  7. जल सदन: 29819035, 29814106

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button