ताज़ा खबरें

दिल्ली: धुंध की परत से लिपटी राजधानी, अभी भी कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिल्ली: धुंध की परत से लिपटी राजधानी, अभी भी कई इलाकों में AQI 400 के पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है, आज यानी रविवार को भी दिल्ली में धुंध की परत देखने को मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCB) के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में अभी वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली का एक्‍यूआई शनिवार को भी ‘गंभीर’ श्रेणी में था।  आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का एक्‍यूआई 20 दिनों से अधिक समय से ‘गंभीर श्रेणी’ में बना हुआ है। ऐसे में दिल्ली में सांस लेना मुश्किल हो रहा है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर धुंध की एक परत छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCB) के अनुसार दिल्ली का AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत देखने को मिली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCB) के अनुसार, दिल्ली का AQI कई क्षेत्रों में बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है।

दिल्ली के बवाना, अलीपुर, सोनिया विहार, आनंद विहार और वजीरपुर में AQI सुबह 6 बजे 400 से ज्यादा 413, 416 तक रिकॉर्ड किये गए हैं. बाकी दिल्ली में भी  ज्यादातर जगहों पर 350 से ज्यादा है. सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, 24 नवंबर (सुबह 7 बजे) को दिल्ली का औसत AQI 370 दर्ज किया गया है. इसके साथ ही कई जगहों का AQI अभी भी 400 से अधिक दिखा रहे हैं. प्रदूषण के कारण लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं

इसके साथ ही आपको बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार का तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। आईएमडी ने रविवार को मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है, जिसमें अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button