धुंध की चादर से लिपटी दिल्ली, GRAP-4 की पाबंदिया लागू, 10-12 वीं कक्षा छोड़ सभी स्कूल बंद

धुंध की चादर से लिपटी दिल्ली, GRAP-4 की पाबंदिया लागू, 10-12 वीं कक्षा छोड़ सभी स्कूल बंद
दिल्ली-एनसीआर में दिन प्रतिदिन प्रदूषण का खतरा बढ़ता जा रहा है। इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी गैस चैंबर में तब्दील हो रही है। लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCB) के अनुसार, यहां वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है। आलम यह है कि सरकार ने अब GRAP-4 की पाबंदिया लागू कर दी है। जो आज सुबह आठ बजे से प्रभावी हो गयी।
दिल्ली की सीएम आतिशी ने ट्वीट किया, “कल से GRAP-4 लागू होने के साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं के अलावा सभी छात्रों के लिए शारीरिक कक्षाएं बंद कर दी जाएंगी। अगले आदेश तक सभी स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करेंगे।” pic.twitter.com/Ai4nnxoM7M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2024
दिल्ली में स्कूल हुए बंद, ऑनलाइन चलेगी क्लास
इसके साथ ही सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक आज यानी सोमवार से कक्षा 10वीं और 12वीं छोड़ सभी छात्रों के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं, अब उनकी ऑनलाइन क्लॉस ली जाएगी है।
गंभीर श्रेणी में पहुंचा AQI, GRAP-4 की पाबंदिया हुई लागू
दिल्ली में रविवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 457 रहा, जो गंभीर श्रेणी में है। इसे देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप संचालन के लिए केंद्रीय उप समिति वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने आपात बैठक बुलाई और ग्रेप-4 लागू करने का फैसला किया। हालात ऐसे रहे कि दिल्ली में शाम चार बजे जो औसत एक्यूआई 441 था, वह मौसम संबंधी प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण शाम 7 बजे तक बढ़कर 457 पर पहुंच गया, जो अति गंभीर श्रेणी में आता है। रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 441 के करीब पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे अधिक एक्यूआई है, जो गंभीर श्रेणी में है।
धुंध व कोहरे के चलते दृश्यता हुई कम, हवाई अड्डे ने जारी की अडवाइज़री
वहीं, बढ़ती ठंड और प्रदूषण के चलते कई जगहों पर धुंध और कोहरा भी छाया रहा जिससे विजिबिलिटी काफी कम रही। सुबह साढ़े आठ बजे से नौ बजे दृश्यता सबसे कम 500 मीटर दर्ज की गई। इसके बाद साढ़े नौ बजे 600 मीटर हो गई। वहीं, सफदरजंग हवाई अड्डे पर सुबह 7 बजे से 9 बजे तक सबसे कम दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई, जो बाद में सुधरकर 9:30 बजे 400 मीटर हो गई। हवाई अड्डे ने इसे लेकर अडवाइज़री भी जारी की। यहाँ दिल्ली एयरपोर्ट पर कम दृश्यता की प्रक्रिया चल रही है। सभी उड़ान संचालन वर्तमान में सामान्य हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें






anavar buy online
References:
homeview.emmcoc.com.ng