ताज़ा खबरें

दिल्ली: राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा ईडी और ऐसी एजेंसियां मुझ पर दबाव नहीं बना सकतीं

दिल्ली: राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा ईडी और ऐसी एजेंसियां मुझ पर दबाव नहीं बना सकतीं

बुधवार को आल इंडिया कांग्रेस कमिटी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहां कि ईडी और ऐसी एजेंसियां मुझ पर दबाव नहीं बना सकतीं। उन्होंने कहा, मुझसे पूछताछ करने वाले अधिकारी भी समझ गए होंगे कि कांग्रेस नेता को डराकर धमकाया नहीं जा सकता है।

कांग्रेस नेता ने कहा, राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, भाजपा देश की सेना को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘BJP ‘वन रैंक, वन पेंशन  की बातें करती हैं लकिन अब ‘नो रैंक नो पेंशन है। युवा कड़ी मेहनत करेंगे और वापस अपने घर चले जाएंगे। रिटायर होने के बाद उन्हें कोई रोजगार नहीं मिलेगा।’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले जो हमारे युवा आर्मी, एयरफोर्स, नेवी में भर्ती होने के लिए रोज दौड़ते हैं, उन्हें मैं कह रहा हूं कि हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री ने इस देश की रीढ़ की हड्डी को तोड़ दिया है, ये देश अपने युवाओं को अब रोज़गार नहीं दे पाएगा चाहे सरकार कुछ भी कर ले।

 

वापस लिए गए तीन कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी बोले कि ‘किसानों के बारे में हमने कहा था कि मोदी जी को ये बिल (कृषि क़ानून) वापस लेने पड़ेंगे। अब कांग्रेस पार्टी कह रही है कि मोदी जी को ये अन्निपथ योजना को वापस लेना पड़ेगा। हिन्दुस्तान का हर युवा हमारे साथ इस काम में खड़ा मिल रहा है’।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button