दिल्ली में डेंजर लेवल पर है वायु गुणवत्ता, 500 के पार पहुंचा AQI, एनसीआर में भी स्कूल हुए बंद

दिल्ली में डेंजर लेवल पर है वायु गुणवत्ता, 500 के पार पहुंचा AQI, एनसीआर में भी स्कूल हुए बंद
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर इन दिनों गैस चैंबर में तब्दील हो गया है। लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में एक्यूआई के आंकड़ें जारी किए हैं। जिनके मुताबिक दिल्ली के कई इलाके ऐसे हैं जहां AQI 500 पहुंच चुका है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत देखने को मिली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCB) के अनुसार AQI 488 ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है।
(वीडियो लोधी रोड से है।) pic.twitter.com/aCr1jjtl2E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2024
इन इलाकों में 500 के पार पहुंचा AQI
अलीपुर में 500, आनंद विहार में 500, बवाना में 500 के स्तर पर एक्यूआई बना हुआ है। डीटीयू में 496, द्वारका सेक्टर 8 में 496, दिलशाद गार्डन में 500, आईटीओ में 386, जहांगीरपुरी में 500, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 500, लोधी रोड में 493, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम 499, मंदिर मार्ग में 500, मुंडका में 500 और नजफगढ़ में 491 एक्यूआई पहुंच चुका है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। ऐसे में दिल्ली में ग्रेप 4 को लागू कर दिया गया है। इस कारण दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ में स्कूलों को बंद कर दिया गया है और ऑनलाइन माध्यम से अब क्लासेस चलाए जाएंगे।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है और कर्तव्य पथ और आसपास के इलाके धुंध की परत से ढके हुए हैं। pic.twitter.com/jwhRNOv9Up
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2024
एनसीआर में भी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी
दिल्ली-एनसीआर में अब ग्रेप-4 की पाबंदियां लागू कर दी गयी है। इस कारण दिल्ली के साथ-साथ अब एनसीआर के स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है, जहां अब फिजिकल माध्यम से नहीं, बल्कि ऑनलाइन माध्यम से क्लासेस चलाए जाएंगे।
कोर्ट ने लगाई केंद्र और दिल्ली सरकार को फटकार
दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण के स्तर के कारण सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को फटकार लगाई थी। इस दौरान कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी ऑनलाइन माध्यम से क्लास चलाने का फैसला किया। बता दें कि वायु प्रदूषण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को जमकर फटकार लगाई थी। कोर्ट ने प्रदूषण रोकने में सरकार की लापरवाही पर तीखे सवाल पूछे, जिसके बाद कोर्ट ने राज्यों को सख्त आदेश जारी किए थे।
दिल्ली के इन कॉलेजों में भी चलेंगी ऑनलाइन क्लॉस
दिल्ली में वायु गुणवत्ता के बिगड़ते स्तर के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने 23 नवंबर तक और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने 22 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की घोषणा की. यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खतरनाक रूप से उच्च’ स्तर पर पहुंच गया है, जिससे स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. शाम चार बजे दिल्ली में एक्यूआई 494 था.





