ताज़ा खबरें

दिल्ली-एनसीआर में फिर बिगड़ी वायु की गुणवत्ता, ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पंहुचा AQI

दिल्ली-एनसीआर में फिर बिगड़ी वायु की गुणवत्ता, बहुत ख़राब श्रेणी में पंहुचा AQI
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर वायु गुणवत्ता खराब हो गयी है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार बेहद खराब श्रेणी में है। आलम यह है कि दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर ग्रेप-3 और 4 के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। प्रदूषण के साथ-साथ दिल्ली के लोगों पर ठंड का भी कहर जारी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही है बर्फ़बारी के चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है।

बता दें कि राजधानी दिल्ली में सोमवार दोपहर को पहले ग्रेप-3 के नौ सूत्रीय प्रतिबंध को लागू किया गया और रात 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 401 पर यानी गंभीर श्रेणी में पहुंचने के बाद ग्रेप-4 के सात सूत्रीय प्रतिबंधों को भी तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 

सीपीसीबी के अनुसार, आज मंगलवार सुबह दिल्ली के कई स्थानों का एयर इंडेक्स 400 के पार पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोहरे की चादर छाई हुई है और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। दिसंबर में यह चौथी बार था जब न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, IMD के अनुसार शहर में शीत लहर की स्थिति देखी गई.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button